क्रूड सस्‍ता…फ‍िर भी महंगे पेट्रोल-डीजल से अभी नहीं म‍िलेगी राहत, केंद्रीय मंत्री ने बताया क्‍या है कारण

क्रूड सस्‍ता...फ‍िर भी महंगे पेट्रोल-डीजल से अभी नहीं म‍िलेगी राहत, केंद्रीय मंत्री ने बताया क्‍या है कारण

अमेर‍िका और ईरान के बीच शांत‍ि समझौता होने के बाद कल फ्रॉस में डील पर साइन भी हो गए. दोनों देशों के बीच डील होने के बाद क्रूड ऑयल के दाम में ग‍िरावट देखी जा रही है. म‍िड‍िल ईस्‍ट में जारी तनाव के बीच जो क्रूड ऑयल चढ़कर 120 डॉलर प्रत‍ि बैरल तक चल गया था, अब उसमें भारी ग‍िरावट देखी जा रही है. क्रूड के दाम में ग‍िरावट होर्मुज स्‍ट्रेट खुलने के बाद देखी जा रही है. दुन‍ियाभर के देशों को उम्‍मीद है क‍ि धीरे-धीरे सप्‍लाई सामान्‍य होने से क्रूड के दाम को और नीचे आएंगे. आज सुबह गुरुवार को ब्रेंट क्रूड का दाम ग‍िरकर 78 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

क्रूड के रेट नीचे जाने के बाद लोग पेट्रोल-ड‍ीजल के रेट में भी कमी आने की उम्‍मीद की जा रही है. लोगों ने सोशल मीड‍िया पर इस बारे में सवाल भी करने शुरू कर द‍िये हैं क‍ि क्रूड घटकर 78 डॉलर पर आ गया है. लेक‍िन देश में पेट्रोल-डीजल कब सस्‍ता होगा. इस पर केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने गुरुवार को हालात साफ करते हुए कहा क‍ि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतें कम होने पर भारत में ईंधन (पेट्रोल-डीजल) के दाम तुरंत नहीं घटाए जा सकते.

सस्ता तेल भारत पहुंचने में समय लगेगा

केंद्रीय मंत्री ने कहा क‍ि इस प्रोसेस में कई अहम कारक शामिल होते हैं, जिनमें विदेशों से सस्ता तेल भारत पहुंचने में लगने वाला समय भी बड़ा कारण है. पेट्रोलियम, नेचुरल गैस और पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने ईंधन की कीमत में हुई बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए कहा कि करीब 3.94 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का ही असर पड़ा है. लेकिन ग्‍लोबल लेवल पर क्रूड ऑयल की लागत कम होने से ही इसे तुरंत वापस नहीं लिया जा सकता.

दाम घटाने में क्‍यों लगता है समय?

मीड‍िया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने इसके पीछे का कारण समझाते हुए कहा कि इसमें समय लगेगा क्योंकि सस्ते क्रूड ऑयल को ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ (Hormuz Strait) के रास्ते भारत लाना होता है. मौजूदा समय में जहाजों की आवाजाही का अत्यधिक दबाव (ट्रैफिक) देखने को मिल रहा है. इसलिए वहां स्थिति को पहले की तरह सामान्‍य होने में समय लगेगा. इसके बाद ही इसका असर द‍िखाई देगा.

चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

महानगर——–पेट्रोल——–डीजल

  • दिल्ली——–102.12 ——–95.20
  • मुंबई——–111.18——–97.83
  • कोलकाता——–113.5——–99.82
  • चेन्नई——–107.74——–99.55

(दाम-रुपये में)

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*