घोसी, दुद्धी और फरीदपुर सीटों पर उपचुनाव कब? जानिए क्यों अटका चुनावी कार्यक्रम

घोसी, दुद्धी और फरीदपुर सीटों पर उपचुनाव कब? जानिए क्यों अटका चुनावी कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. लेकिन सभी राजनीतिक दलों के लिए दुविधा यह है कि चुनाव आयोग की तरफ से अभी तक तारीखों की घोषणा नहीं की गई है.  खासकर घोसी विधानसभा सीट पर तो 6 महीने की समय सीमा भी पूरी होने वाली है. घोसी के अलावा दुद्धी और फरीदपुर विधानसभा सीटें भी विधायकों के निधन के बाद लंबे समय से खाली पड़ी हैं.

विधायकों के निधन से खाली पड़ी हैं तीन सीटें
यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से तीन फिलहाल रिक्त हैं इन सीटों पर चुनाव जीतने वाले विधायकों का निधन हो चुका है. मगर इन सीटों पर उपचुनाव को लेकर सस्पेंस बरकरार है.  यह सीटे हैं, मऊ जिले की घोषी सोनभद्र की दुद्धी और बरेली जिले की फरीदपुर. इसमें से घोसी सीट को रिक्त हुए 7 महीने हो चुके हैं जबकि सीट रिक्त होने के 6 माह में चुनाव कराना होता है. मगर अभी तक इन सीटों पर उपचुनाव की तिथियां का ऐलान नहीं हुआ है.

फरीदपुर, दुद्दी  और घोसी सीट
मऊ जिले की घोसी सीट पर सपा प्रत्याशी के रूप में सुधाकर सिंह विधायक बने थे लेकिन अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके. सुधाकर सिंह का  20 नवंबर 2025 को निधन हो गया. बरेली की फरीदपुर सीट से भाजपा के डॉक्टर श्याम बिहारी लाल विधायक थे 2 जनवरी 2026 को एक बैठक के दौरान हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया जबकि सोनभद्र की दुद्धी सीट सपा के विजय सिंह गोंड ने जीती थी 8 जनवरी को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

क्यों हो रही देरी?
मतदाता पुनरीक्षण SIR को भी देरी की वजह माना जा रहा है. हालांकि आयोग ने 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया है. यूपी विधानसभा की पहली बैठक 23 मई 2022 को हुई थी इसलिए मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 तक है.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*