केरलम में दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवे पर सामान ढोने वाली लॉरी से टकराई कार; 8 छात्रों की मौत

केरलम में दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवे पर सामान ढोने वाली लॉरी से टकराई कार; 8 छात्रों की मौत

केरलम के त्रिशूर जिले में शुक्रवार (4 सितंबर 2026) को बड़ा हादसा हुआ. यहां कैपामंगलम में नेशनल हाईवे पर एक खड़ी एक सामान ढोने वाली लॉरी को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. घटना आधी रात पनामबिकुन्नु सेंटर के पास घटी.

टक्कर लगने से गाड़ी बुरी तरह डैमेज हो गई, जिससे उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने के लिए गाड़ी को काटना पड़ा. 

7 छात्रों ने मौके पर तोड़ा दम 

जानकारी के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब छात्रों से भरी गाड़ी तेज स्पीड में चलते हुए हाईवे किनारे खड़े एक लॉरी से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तुरंत गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और शव बुरी तरह लोहे के मलबे में फंस गए. शुरुआती जांच में पता चला कि जिस सड़क पर यह हादसा हुआ, वहां मरम्मत का काम चल रहा था. वहीं, टक्कर इतनी भीषण थी कि 7 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्र ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा.   

शव निकालने के लिए इस्तेमाल किया बॉडी कटर 

घटनास्थल पर चीख-पुकार सुन स्थानीय लोग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत रेस्क्यू करने पहुंचे. 2 छात्रों के शव गाड़ी में बुरी तरह फंसे हुए थे, जिसे बाहर निकालने के लिए फायर ब्रिगेड ने कार बॉडी कटर का इस्तेमाल किया. छात्रों की कॉलेज ID भी बरामद हुई. मृतकों की पहचान 20 साल के सूर्या, 20 साल के विश्व, 20 साल के संतोष, 20 साल के युवसंजीत और प्रसन्ना के तौर पर हुई है. पुलिस ने सभी के शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के शवगृह भिजवा दिया है. मृतकों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है. 

जारी हुआ हादसे का CCTV फुटेज 

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी तमिलनाडु में रजस्टर्ड थी. हादसे के समय कार गुरुवायूर से कोडुंगल्लूर की ओर जा रही थी. इस दौरान यह सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से खड़ी 3 लौरियों में से एक से टकरा गई. वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार इस तरह की घटनाएं होना आम बात है. हादसे का CCTV फुटेज भी जारी कर दिया गया है.   

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*