कैराना में दावत में ‘गोवंश’ परोसने का आरोप; यशवीर महाराज की चेतावनी-7 दिन में मैरिज होम पर बुलडोजर चलाओ, वरना बड़ा धरना!

कैराना में दावत में 'गोवंश' परोसने का आरोप; यशवीर महाराज की चेतावनी-7 दिन में मैरिज होम पर बुलडोजर चलाओ, वरना बड़ा धरना!

श्रवण पंडित/शामली: जनपद शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा केराना में मुगल गार्डन मेरीज होम में शादी के वलीमे में मुस्लिम शादी में गौ मांस के व्यंजन तैयार किए गए जहां पुलिस ने समय रहते हुए कार्यवाही करते हुए दूल्हे सहित दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. जबकि मैरिज होम संचालक को आरोपी बनाते हुए उसकी भी तलाश तेज कर दी है. वहीं उक्त मामले में हिंदू धर्म गुरु यशवीर महाराज ने मैरिज होम पर बुलडोजर की कार्यवाही की मांग करते हुए 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए एक बयान जारी किया है. 

क्या है पूरा मामला
आप को बता दें कि शामली कैराना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा केराना में मुगल गार्डन में 18 जून को मुस्लिम समाज के कुरेशी फुरगान के बेटे फ़रमान का वलीमें की दावत थी.  उसे दावत में गाय माता को काटकर के लाया गया और गौ माता के मांस से वहां के जेहादी हलवाइयों ने व्यंजन तैयार किया था. वहीं, दावत में आने वाले मुस्लिमों को खिलाने के लिए तैयार किया गया था लेकिन समय रहते कैराना पुलिस को सूचना मिली. पुलिस ने भी व्यंजन नष्ट करवाए और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.

स्वामी यशवीर महाराज की दोटूक: मैरिज होम पर चले योगी सरकार का बुलडोजर
इस पूरे मामले में पुलिस की शुरुआती कार्रवाई के बाद विख्यात संत स्वामी यशवीर महाराज ने बेहद कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. कैराना पहुंचे स्वामी यशवीर महाराज ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से दोटूक मांग करते हुए कहा कि जिस मैरिज होम में सनातन धर्म की आस्था के साथ इतना बड़ा खिलवाड़ किया गया है, उसके संचालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए. उन जेहादियों को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए और जिस हलवाई ने गौमांस के व्यंजन तैयार किये जो बराबर के दोषी है. हलवाई भी गिरफ्तार होने चाहिए.  उन्होंने मांग की कि योगी सरकार की जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत आरोपी मैरिज होम संचालक पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया जाए और उस विवादित मैरिज होम पर तत्काल बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त किया जाए. एक तरफ तो यह मुस्लिम समाज कहता है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए तो दूसरी तरफ इनकी दावत में गाय माता को काट करके गाय माता के मांस से व्यंजन तैयार करके मुस्लिमों को खिलाने के लिए तैयार किए जाते हैं. यह बहुत बड़ी घटना है शामली पुलिस प्रशासन बहुत गंभीरता ले.

7 दिनों का अल्टीमेटम, मुगल गार्डन मैरिज होम पर महा-धरने की चेतावनी
स्वामी यशवीर महाराज ने शामली जिला प्रशासन को चेतावनी भरे लहजे में 7 दिनों का समय दिया है.  उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि अगले एक सप्ताह के भीतर कैराना के ‘मुगल गार्डन मैरिज होम’ के खिलाफ सीलिंग और ध्वस्तीकरण जैसी सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो 7 दिन पूरे होते ही वे अपने सैकड़ों समर्थकों और साधु-संतों के साथ सीधे कैराना के मुगल गार्डन मैरिज होम परिसर पहुंचेंगे और वहीं पर अनिश्चितकालीन विशाल धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।

इलाके में पुलिस अलर्ट
दावत में गोवंश परोसे जाने की अफवाह और संतों के कड़े अल्टीमेटम के बाद कैराना कोतवाली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. सांप्रदायिक सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मैरिज होम के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*