किसानों के दिल्ली कूच को लेकर अंबाला में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. शंभू टोल प्लाजा के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और कई जगह बैरिकेडिंग की गई है. वहीं, किसान अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर दिल्ली की ओर मार्च करने की तैयारी में हैं, जिसके चलते पुलिस पूरी तरह सतर्क है.
दिल्ली किसान घाट के लिए यमुनानगर से किसानों का कूच
दिल्ली के किसान घाट के लिए यमुनानगर से किसानों ने कूच शुरू कर दिया है. किसानों का आरोप है कि सरकार उन्हें दिल्ली जाने से रोकने की कोशिश कर रही है. अपनी मांगों को लेकर किसान शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहे हैं.
पंजाब से किसान शम्भू बॉर्डर पर पहुंचना हुए शुरू
पंजाब से किसान शंभू बॉर्डर पहुंचने शुरू हो गए हैं. अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर किसान कुछ ही देर में दिल्ली कूच करेंगे. किसानों के पहुंचने के साथ ही शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
हरि नगर के फतेह नगर में मंगलवार सुबह एक रिहायशी इमारत की पार्किंग में भीषण आग लग गई
दिल्ली के हरि नगर के फतेह नगर में मंगलवार सुबह एक रिहायशी इमारत की पार्किंग में भीषण आग लग गई. आग फैलने के दौरान पार्किंग में रखे दो LPG सिलेंडर फट गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई. हादसे में चार वाहन जलकर पूरी तरह जल गए. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. राहत की बात ये रही कि समय रहते आग पर कंट्रोल पा लिया गया.
दिल्ली कूच से पहले अलर्ट
किसानों के दिल्ली कूच को लेकर अंबाला में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. शंभू टोल प्लाजा के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और कई जगह बैरिकेडिंग की गई है. वहीं, किसान अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर दिल्ली की ओर मार्च करने की तैयारी में हैं, जिसके चलते पुलिस पूरी तरह सतर्क है.
Bureau Report
Leave a Reply