बिहार की राजधनी पटना में बीते कई दिनों से TRE 4 के अभ्यर्थी गर्दनीबाग थाना स्थल पर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं. 25 अगस्त, 2026 दिन मंगलवार को 15 छात्र संगठन एकत्रित होकर गांधी मैदान से राजभवन और मुख्यमंत्री आवास का खिलाफ करने निकलेंगे, जिसको लेकर प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है. जेपी गोलंबर के पास रोड में ड्रिलिंग करके बस लगाया गया है और उसके बाद पटना मेट्रो की बैरिकेडिंग और उसके बाद प्रशासन के द्वारा बैरिकेडिंग लगाया गया, ताकि कोई भी अभ्यर्थी या प्रदर्शनकारी जेपी गोलंबर पर ना कर सके. इसी तरह जीप गोलंबर से राजभवन तक अलग-अलग चौक चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाए गए हैं.
गांधी मैदान से राजभवन तक 1200 से ज्यादा पुलिसकर्मी और अधिकारी को तैनात किया गया है. इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से अलग-अलग चौक चौराहों पर मॉनिटरिंग की जा रही है. वहीं, सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग जारी है, ताकि किसी भी तरीके का भड़काऊ पोस्ट ना किया जा सके. साथ ही जेपी गोलंबर, डाक बंगला चौराहा, इनकम टैक्स चौराहे पर 200 से ढाई सौ अतिरिक्त पुलिसकर्मी और सुरक्षा जवान तैनात किए गए हैं.
छात्र संगठनों के पैदल मार्च को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव
पटना में छात्र संगठनों के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन और गांधी मैदान से लोक भवन तक पैदल मार्च को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. प्रदर्शन के दौरान गांधी मैदान के चारों ओर ऑटो और ई-रिक्शा समेत व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी. साथ ही शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा.
आयकर गोलंबर से कोतवाली की ओर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. वाहनों को मंदिरी नाला की ओर डायवर्ट कर अशोक राजपथ भेजा जाएगा. पटना जंक्शन से डाकबंगला चौराहा की ओर भी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी. आर ब्लॉक से आयकर गोलंबर आने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा.
पुलिस लाइन से बैंक रोड, बुद्धमार्ग-छज्जूबाग, टीएन बनर्जी पथ और पुलिस लाइन तिराहा से कोतवाली टी तक ऑटो-ई-रिक्शा नहीं चलेंगे. एग्जीबिशन रोड पर भट्टाचार्या चौराहा से गांधी मैदान की ओर जाने वाले वाहनों को भी रोका जाएगा. एसपी वर्मा रोड के ऑटो को स्वामीनंदन तिराहा से बाटा मोड़ की ओर वापस भेजा जाएगा.
यातायात पुलिस के अनुसार, आपातकालीन सेवा और न्यायिक कार्य से जुड़े वाहनों को इस व्यवस्था से छूट रहेगी. आम वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.
Bureau Report
Leave a Reply