देश की सबसे ताकतवर एटमी मिसाइल अग्नि 5 का हुआ टेस्ट, 5000km तक कर सकती है मार; जद में PAK-चीन समेत आधी दुनिया

देश की सबसे ताकतवर एटमी मिसाइल अग्नि 5 का हुआ टेस्ट, 5000km तक कर सकती है मार; जद में PAK-चीन समेत आधी दुनियानई दिल्ली. भारत की सबसे लंबी दूरी तक (5 हजार किमी) मार करने वाली अग्नि-5 मिसाइल का सोमवार को ओडिशा के व्हीलर द्वीप से टेस्ट किया गया। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने इस बात की जानकारी दी। ये मिसाइल एटमी हथियार ले जाने में सक्षम है। अग्नि-5 पाकिस्तान, चीन और यूरोप तक निशाना साध सकती है।

– अग्नि मिसाइल के पहले 3 टेस्ट हो चुके हैं।

– ये सतह से सतह पर मार करने वाली मीडियम से इंटरकॉन्टिनेंटल रेंज की मिसाइल है।
– साइंटिस्ट्स की मानें तो अग्नि-5 का नेविगेशन और गाइडेंस सिस्टम उसे खास बनाता है। कुछ और टेस्ट के बाद जल्द ही इसे आर्मी में शामिल कर लिया जाएगा।

– 5 हजार किमी तक मार कर सकने में कैपेबल है।
– 1000 किलो तक वॉरहेड ले जा सकती है।
– चीन, पाकिस्तान और यूरोप को निशाना बना सकती है।
– 17 मीटर लंबी अग्नि-5 का वजन 50 टन है। इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।
– सतह से सतह पर मार करने वाली इस मिसाइल को आसानी से डिटेक्ट नहीं किया जा सकता।

– भारत को इसी साल 35 देशों वाले मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रिजीम (एमटीसीआर) ग्रुप में एंट्री मिली थी।
– ग्रुप में एंट्री मिलने के बाद अग्नि-5 का ये पहला टेस्ट है।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*