‘भाबीजी घर पर है’ के फैंस के लिए बुरी खबर,अंगूरी भाभी के बाद अब दूसरी भाभी भी छोड़ रही है शो

'भाबीजी घर पर है' के फैंस के लिए बुरी खबर,अंगूरी भाभी के बाद अब दूसरी भाभी भी छोड़ रही है शोमुंबई: एंड टीवी का पॉपुलर शो ‘भाबीजी घर पर है’ एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। ‘भाबीजी घर पर है’ काफी समय से दर्शकों के बीच एक पॉपुलर शो रहा है। इस प्रोग्राम के डायलॉग्स ‘सही पकड़े है’ और ‘तुमसे ना हो पाएगा’ ने दर्शकों के दिलों में एक अलग पहचान बनाई है। जितना इस शो ने दर्शकों का मनोरंजन किया है उतना ही यह शो विवादों के चलते सुर्खियों में रहा है। 

‘भाबीजी घर पर है’  एक बार फिर से चर्चाओं में आ गया है। इस बार चर्चा में आने की वजह कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं बल्कि शो की दूसरी भाभीजी अनीजा भाभी यानि सौम्या टंडन जल्द ही शो को अलविदा कह सकती है। यह शो को फैंस के लिए एक बुरी खबर है। इस शो ने सौम्या टंडन को एक नई पहचान दी है। सूत्रों की मानें तो सौम्या के शो छोड़ने की वजह सौम्या का शो के साथ कॉन्ट्रैक्ट है जो अब पूरा हो चुका है और वह इसे दोबारा रिन्यू नहीं करवाना चाहती। सौम्या के शो को छोड़ने के बारे में बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से एक ही तरह का रोल करते-करते बोर हो चुकी है औऱ अब कुछ नया आजमाना चाहती है। 

सौम्या छोटे पर्दे पर ‘डांस इंडिया डांस’ शो की एंकरिंग कर चुकी है तो वहीं वह बड़े पर्दे पर ‘जब वी मेट’ में करीना कपूर की बहिन के रोल में नजर आ चुकी है। लेकिन इन सब ने सौम्या को वह मुकाम नहीं दिया। उनकी किस्मत का सितारा ‘भाभीजी घर पर है’ शो से ही चमका है। इस शो ने सौम्या को एक नई पहचान और कामयाबी का मुकाम दोनों दिए है। फिर भी वह अब इस शो को छोड़ कर कुछ नया करना चाहती है। 

आपको बता दें कि ‘भाबीजी घर पर है’ के साथ कोई ना कोई कॉन्ट्रोवर्सी जुड़ती ही रहती है। जब पूरानी अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे ने यह शो छोड़ा था तब भी इस पर खूब बवाल मचा था। हाल ही में शिल्पा ने शो के प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरसमेंट का केस भी किया था। जिसके बाद इसके जवाब में प्रोड्यूसर और उनकी पत्नी ने शिल्पा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था। 

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इन सब कॉन्ट्रोवर्सी के बीच सौम्या टंडन के शो छोड़ने के बाद आने वाले दिनों में यह शो दर्शकों को अपने साथ जोड़ कर रख पाता है या नहीं!

Bureau Report

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*