स्कूल के क्लासरूम में घुसकर शख्स ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, टीचर समेत 3 की मौत

स्कूल के क्लासरूम में घुसकर शख्स ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, टीचर समेत 3 की मौतलॉस एंजिल्स : अमरीका के दक्षिणी कैलिफोर्निया के सान बर्नार्डिनो शहर के एक नॉर्थपार्क प्राथमिक विद्यालय में एक शख्स ने गोलीबारी की जिसमें कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। इस गोलीबारी में एक महिला शिक्षक की मौत हुई है। 

पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गोली चलाने के बाद व्यक्ति ने स्वयं को भी गोली मार ली। 

पुलिस के मुताबिक गोलीबारी की घटना स्कूल के क्लासरूम में हुई और मारे गए लोग वयस्क हैं। गोलीबारी की घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई। पुलिस इसे ‘हत्या-आत्महत्या’ का मामला मान रही है। पुलिस हमलावर की पहचान करने में जुटी हुई है। 

पुलिस महिला शिक्षक और हमलावर के बीच संबंधों की जांच कर रही है। सैन बरनार्डिनो महानगर पुलिस के प्रमुख जैरोड बगरुअन ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के मुताबिक चार लोग जख्मी हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। 

बगरुअन ने ट्वीट कर कहा, ‘ हमें लगता है कि यह हत्या के बाद आत्महत्या का मामला है जो एक कक्षा में घटित हुआ। ‘

बरगुआन ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छात्रों को पास के लिए हाई स्कूल ले जाया गया। सैन बरनार्डिनो लॉस एंजिल्स से पूर्व में करीब एक घंटे की दूरी पर स्थित है। 

गौरतलब है कि दिसंबर 2015 में सैन बर्नारडिनो में ही एक जोड़ा विक्लांगों के एक सर्विस स्टेशन में घुस आया था और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर अंधाधुंध गोलियां चलाने लगा था। इस घटना में 14 लोग मारे गए थे जबकि 21 अन्य घायल हो गए थे।

Bureau Report

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*