सैनिकों के अपमान पर भड़के राजस्थान सरकार के मंत्री रिणवा, राजनेताओं को लेकर किया अभद्र भाषा का प्रयोग

सैनिकों के अपमान पर भड़के राजस्थान सरकार के मंत्री रिणवा, राजनेताओं को लेकर किया अभद्र भाषा का प्रयोगजयपुर:राजस्थान सरकार में देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवा का विवादित बयान सामने आया है।  रिणवा का ये बयान रविवार को सीकर जिले के कोलिड़ा गांव में शहीद केशर देव की प्रतिमा अनावरण समारोह के दौरान एक मीडियाकर्मी को प्रतिक्रिया देने के दौरान का है।  

इस  में रिणवा उन राजनेताओं पर जमकर बरसते दिखाई दे रहे हैं जो सेना के जवानों को लेकर विवादित बयान देते हैं।  हालांकि इस प्रतिक्रिया में रिणवा इतना कुछ बोल गए कि उनका कथन भी विवादित श्रेणी में आता दिखा दे रहा है।  रिणवा ने प्रतिक्रिया में कुछ जगहों पर अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया है।  

ये हैं रिणवा के विवादित बोल.. 

आज जो *** नेता लोग हैं जो हमारे राष्ट्र की रक्षा करने वालों पर स्टेटमेंट देते हैं बयान देते हैं, मैं संविधान की तरफ देखता हूं कि संविधान में ऐसे नियम बनाये जाएं कि उनकी बोटीबोटी काट दी जाए जीभ सहित इस तरह के *** …  जो 50-50 डिग्री पर काम कर रहे हैं ज़ीरो डिग्री टेम्पेरेचर में जो देश की रक्षा कर रहे हैं उनके प्रति जो स्टेटमेंट देते हैं वो कि उनका गुप्तांग काट देना अच्छी बात है..  कितनी बड़ी दुर्भाग्य की बात हैसंविधान में ऐसा कानून बनाना चाहिए कि इस तरह के नेता जो स्टेटमेंट दें उन्हें पांच मिनिट के अंदर ख़त्म करे केस भी नहीं चले उनपर.. ”

हालांकि जानकार मानते हैं कि रिणवा ने कुछ गलत नहीं कहा, लेकिन सेना के मामले पर प्रतिक्रिया देते समय वे इतने उत्तेजित हो गए कि उनकी भाषा अभद्र हो गई। 

अज़ाम खान ने दिया था सैनिकों को लेकर विवादित बयान 

राजकुमार रिणवा जिस नेता के बयान पर इतने भड़के हैं वो बयान समाजवादी पार्टी नेता और यूपी के रामपुर से विधायक आजम खान ने दिया था। यह विवाद तब पैदा हुआ जब ईद मिलाद के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सपा नेता आजम खान ने इशारों-इशारों में सेना के जवानों पर रेप करने के आरोप लगाए थे। आजम खान ने कहा था कि सीमा पर जंग चल रही है, लेकिन कुछ जगहों पर जम्मू कश्मीर की महिलाएं जवानों की गुप्तांग काटकर ले जा रही हैं, महिलाओं का ये कदम हमें ये सोचने पर मजबूर करता है कि क्या ऐसा करने के पीछे कोई वजह है।

रिणवा पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान 

ये पहली बार नहीं है जब राजकुमार रिणवा ने विवादित बयान दिया हो। इससे पहले रिणवा ने एक ऐसा बयान दिया था जो काफी चर्चा में रहा था।  उन्होंने कहा था कि ‘मोदी प्रधानमन्त्री नहीं बनते तो देश में गृह युद्ध हो जाता।

Bureau Report

 

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*