इधर गिरती रहीं लाशें, उधर बेटी के साथ हेलिकॉप्टर में चॉकलेट खाता रहा बाबा

इधर गिरती रहीं लाशें, उधर बेटी के साथ हेलिकॉप्टर में चॉकलेट खाता रहा बाबापंचकूला: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां साध्वियों से दुष्कर्म का दोषी ठहराया गया। 15 साल पुराने केस में सीबीआई कोर्ट ने शुक्रवार को जज जगदीप ने यह फैसला सुनाया। फैसले का पता चलते ही डेरे के गुंडों ने उपद्रव मचाना शुरू कर दिया। एक तरफ जहां लाशों गिर रही थीं, वहीं राम रहीम हेलिकॉप्टर से रोहतक जाते समय टेंशन मिटाने के लिए चॉकलेट खाता रहा।
 
हाथ जोड़े खड़ा रहा गुरमीत राम रहीम…
कोर्ट परिसर में राम रहीम करीब दोपहर 2.20 मिनट पर पहुंचा। सफेद सूट पहने राम रहीम कार से उतरा तो उसने हाथ जोड़ लिए।
तीन वकीलों ने उसके पैर छुए, एक पुलिस वाले ने भी। इसके बाद उसे काेर्ट रूम ले जाया गया।
सुनवाई के दौरान गुरमीत जज के सामने हाथ जोड़े खड़ा रहा। जज जगदीप सिंह ने जब उसे दोषी ठहराया तो रो पड़ा।
हाईकोर्ट ने डेरे की संपत्ति की लिस्ट मांगी है, ताकि नुकसान की भरपाई डेरे की संपत्ति से की जा सके।
 
जज ने फाइल देखी और कहा राम रहीम को हिरासत में ले लो
राम रहीम के कोर्ट में पहुंचते ही सीबीआई जज जगदीप सिंह ने केस फाइल देखी, फिर अपने नायब कोर्ट को कहा कि आरोपी राम रहीम को हिरासत में ले लो।
जैसे ही बाबा को हिरासत में लिया गया, सबको समझ में आ गया कि बाबा को सजा होनी तय है।
राम रहीम के वकील ने दलील देनी चाही, लेकिन कोर्ट ने राम रहीम को दोषी करार दे दिया।
वकील जिरह करने की कोशिश करने लगे, तो जज ने कहा कि कितनी सजा होनी है, इस पर फैसला 28 को होगा, तभी जिरह करें।
 
फैसला आते ही हिंसा में होने लगी लोगों मौतें
जज फैसला देकर उठ गए और राम रहीम को हिरासत में ले लिया गया। फैसले का पता चलते ही डेरे के गुंडों ने उपद्रव मचाना शुरू कर दिया।
गाड़ियों व इमारतों में आग लगा दी। फोर्स ने आंसू गैस के गोले छोड़े। जब भीड़ काबू नहीं आई तो गोली भी चलानी पड़ी।
सबसे ज्यादा नुकसान पंचकूला में हुआ। समर्थकों ने पंचकूला में सैकड़ों गाड़ियां फूंकीं, सरकारी दफ्तरों में भी आग लगाई।
शहर में जमे डेढ़ लाख समर्थक 3 घंटे तक सड़कों पर हिंसा करते रहे। इसमें 28 लाेग मारे गए। ढाई सौ से ज्यादा घायल हैं। सिरसा में 4 लोग मारे गए।
Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*