IPL से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, फाइनल के कुछ दिन बाद इस टूर पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल का ऐलान

IPL से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, फाइनल के कुछ दिन बाद इस टूर पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल का ऐलान

भारत में आईपीएल 2026 का खुमार छाया हुआ है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टीम इंडिया के आगे का शेड्यूल तैयार करने में जुटा है. आईपीएल से पहले बीसीसीआई ने टीम इंडिया के टूर का ऐलान किया है जिसमें भारतीय टीम आयरलैंड का दौरा करेगी. इस टूर पर 2 टी20 मैच एक ही वेन्यू पर खेले जाएंगे. इस दौरे पर कई नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं. आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद ही इंडियन प्लेयर्स नेशनल ड्यूटी पर जुट जाएंगे. 

31 मई को होगा फाइनल

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है, अभी तक पहले चरण का शेड्यूल आया है. वहीं, सीजन का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा. इसके हफ्तेभर बाद ही टीम इंडिया नेशनल ड्यूटी पर पहुंच जाएगी. 6 से 10 जून तक शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौता टेस्ट मैच खेलना है. इसके बाद वनडे सीरीज का आगाज होगा. 

कब खेली जाएगी वनडे सीरीज

गिल की कप्तानी में ही टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून से वनडे सीरीज का आगाज करेगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली एक्शन में नजर आ सकते हैं. दूसरा वनडे मैच 17 जून जबकि सीरीज का आखिरी वनडे 20 जून को खेला जाएगा. इसके बाद बारी आयरलैंड टूर की होगी. 

BCCI ने किया तारीखों का ऐलान

बीसीसीआई ने आयरलैंड टूर के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. साल की शुरुआत में अक्सर भारत और आयरलैंड के बीच टक्कर देखने को मिलती है और कई नए चेहरे दिखाई देते हैं. इस बार भी कुछ नए चेहरे इस टूर पर देखने को मिल सकते हैं. पहला टी20 मैच 26 जून जबकि दूसरा 28 जून को दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा. आयरलैंड की तरफ से भी कोई नया कप्तान नजर आएगा क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप के बाद पॉल स्टर्लिंग संन्यास का ऐलान कर दिया था.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*