नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में लगे मेले में आज (मंगलवार, 31 मार्च) सुबह अचानक भगदड़ मच गई. इस घटना में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में कुछ लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. यह घटना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से ठीक पहले हुई. बताया जा रहा है कि सारा पुलिस महकमा राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा इंतजामों में लगा था, इस वजह से मेले में पुलिसफोर्स की काफी कमी थी. इसी वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया.
श्रद्धालुओं ने बताया कि पुलिस बल की संख्या कम होने के कारण हुई है. बताया जाता है कि आज राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरा पुलिस महकमा उनके आगमन की तैयारी में और सुरक्षा में जुटा हुआ था. इसी बीच हर मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी मघड़ा मंदिर में पूजा को लेकर मेला लगा था. यह मेला हर मंगलवार को लगता है. भीड़ अत्यधिक हो जाने के कारण यह भगदड़ मची. घटना की जानकारी मिलने पर लहेरी थाना दीपनगर थाना एसडीम बिहार शरीफ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ले रहे हैं. फिलहाल, मौके की नजाकत को देखते हुए आसपास के इलाके के मेले में लगे दुकानों को बंद कराया जा रहा है. वही इस घटना के बाद अभी भी इलाके में भगदड़ की स्थिति मची हुई है. लोग इधर-उधर जान बचाने के लिए भागते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, पुलिस भीड़ को संभालने में जुड़ी है.
यह घटना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से ठीक पहले हुई. बताया जा रहा है कि सारा पुलिस महकमा राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा इंतजामों में लगा था, इस वजह से मेले में पुलिसफोर्स की काफी कमी थी. इसी वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां हर मंगलवार को मेला लगता है. दर्शन के लिए लाइन लगी हुई थी. इसी दौरान कुछ लोगों ने जल्दबाजी करने का प्रयास किया, जिससे भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में लोग गिर गए, जिसमें से 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई. काफी संख्या में लोग जख्मी हुए हैं.
Bureau Report
Leave a Reply