मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. डुमना एयरपोर्ट के पास स्थित एक गांव गदेरी में एक जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक विशाल जिंदा बम मिला है. रिपोर्टों के अनुसार, उस जगह पर इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था. जब मजदूर घर के खंभे लगाने के लिए जमीन में लगभग 3 से 4 फुट की खुदाई कर रहे थे, तो अचानक उनकी कुदाल किसी भारी लोहे की चीज से टकरा गई. शुरू में मजदूरों को लगा कि यह महज कोई साधारण कबाड़ का टुकड़ा है.लेकिन जब उन्होंने मिट्टी हटाई और उसे करीब से देखा तो उन्हें एहसास हुआ कि उसकी बनावट हूबहू एक बड़े बम जैसी थी. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
जानकारी के अनुसार खमरिया पुलिस बम स्क्वायड टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची. जांच में पता चला कि वह वस्तु एक विशाल और जिंदा बम है, जिसका विस्फोट दायरा (ब्लास्ट रेडियस) लगभग 50 मीटर बताया गया है. पुलिस ने बम को सेना के अधिकारियों को सौंप दिया है, जो अब उसे डिफ्यूज करने की कार्रवाई करेंगे.
जमीन के नीचे दबा मिला जिंदा यूएक्सओ बम
बताया जा रहा है कि जमीन के नीचे मिला बम एक यूएक्सो है. जिस जगह पर यह बम मिला, वह खमरिया फैक्ट्री से लगभग 6 किलोमीटर दूर है. गदेरी गांव के रहने वाले सुनील यादव के एक प्लॉट पर निर्माण कार्य चल रहा था. जब मजदूर इमारत के खंभे लगाने के लिए जमीन की खुदाई कर रहे थे, तो उन्हें सतह से लगभग 3 से 4 फुट नीचे दबा हुआ एक संदिग्ध सामान दिखाई दिया. शुरू में इसे लोहे का कबाड़ समझा गया. लेकिन करीब से देखने पर इसका आकार बम जैसा लगा. इसके बाद मजदूरों में दहशत फैल गई, और सारा काम तुरंत रोक दिया गया.
सेना के अधिकारियों को सौंपा गया बम
खमरिया पुलिस स्टेशन के इंचार्ज राजकुमार खटीक ने बताया कि बम को सुरक्षित रूप से कब्जे में ले लिया गया है और सेना के अधिकारियों को सौंप दिया गया है.
Bureau Report
Leave a Reply