झमाझम बरसेगा पैसा…नमो भारत स्टेशन पर बिजनेस करने का मौका, NCRTC ने जारी क‍िये टेंडर

झमाझम बरसेगा पैसा...नमो भारत स्टेशन पर बिजनेस करने का मौका, NCRTC ने जारी क‍िये टेंडर

अगर आप भी अपना ब‍िजनेस शुरू करना चाहते हैं तो एनसीआरटीसी (NCRTC) आपके ल‍िए खास मौका लेकर आया है. दिल्ली से मेरठ के बीच रैप‍िड रेल से सफर करने वाले यात्रियों की सहूलियत बढ़ाने और स्टेशनों को मॉर्डन शहरी हब के रूप में डेवलप करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. नेशनल कैप‍िटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) ने दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के सराय काले खां ‘नमो भारत’ स्टेशन पर कमर्शियल स्पेस को लाइसेंस पर देने के लिए बोल‍ियां आमंत्र‍ित की हैं.

योजना के तहत स्टेशन के ग्राउंड फ्लोर पर 818 वर्ग मीटर की कमर्श‍ियल स्‍पेस को ई-टेंडरिंग प्रोसेस के जर‍िये लाइसेंस पर दिया जा रहा है. इस कमर्श‍ियल एक्‍ट‍िव‍िटी का फायदा उठाने के ल‍िये इच्‍छुक बोलीदाता आने वाली 17 जून तक ई-टेंडरिंग प्रोसेस में ह‍िस्‍सा ले सकते हैं. स्टेशन कम्‍पाउंड में कुल आठ अलग-अलग जगह पर कमर्श‍ियल स्‍पेस मुहैया कराया जा रहा है. इनमें खाली और पहले से बनी हुई, दोनों तरह की यूनिट्स शाम‍िल हैं. इन साइज 17 वर्ग मीटर से लेकर 247 वर्ग मीटर तक है.

9 से 15 साल के ल‍िये द‍िया जा रहा लाइसेंस

NCRTC की तरफ से इन जगहों के लिए लाइसेंस की अवध‍ि 9 से 15 साल के बीच तय की गई है. इन जगह का इस्‍तेमाल यात्रियों की जरूरतों से जुड़ी सुविधाओं जैसे फूड एंड बेवरेज आउटलेट्स, कैफे, कन्विनिएंस स्टोर्स, सर्विस सेंटर्स, पॉड सर्विसेज और अन्य रिटेल एक्‍ट‍िव‍िटी के लिए किया जा सकेगा. इस पहल का मकसद यात्रियों को स्टेशन कम्‍पाउंड में भी सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराना और ब‍िजनेस से जुड़े लोगों को नए मौके देना है.

सराय काले खां सबसे बड़े स्टेशन

82 किमी लंबा दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर देश का पहला हाई-स्पीड रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) है. यह दिल्ली के सराय काले खां को मेरठ के मोदीपुरम से जोड़ता है. पूरे रूट पर सराय काले खां सबसे बड़े स्टेशन में से एक है. इस स्‍टेशन को बड़े ‘मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब’ के रूप में डेवलप क‍िया जा रहा है. यह स्टेशन हजरत निजामद्दीन रेलवे स्टेशन, वीर हकीकत राय अंतरराज्यीय बस टर्मिनस (ISBT), दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन और रिंग रोड से सीधे जुड़ा हुआ है.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*