पाकिस्तान में खाने के लाले पड़े हैं लेकिन ये देश अपनी हरकतों से नहीं बाज आता है. इस देश की हालत का आकलन ऐसे किया जा सकता है कि शहबाज सरकार हज यात्रियों से भी ठगी कर रही है. शहबाज सरकार ने हज यात्रियों से 12 लाख रुपए लिए लेकिन मक्का और मदीना गए तीर्थयात्रियों के रहने का इंतजाम बहुत खराब है. जिसके बाद पाकिस्तानियों को ये एहसास हो रहा है कि उनकी सरकार ने हज के नाम पर उन्हें लूटा है, वे खराब इंतजाम की शिकायत कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भारत के तीर्थयात्रियों के लिए सऊदी अरब में भारत के राजदूत डॉ. सुहेल एजाज खान ने खुद कमान संभाली है,
कहा ये भी जा रहा है कि पाकिस्तानियों को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए ट्रांसपोर्टेशन का इंतजाम भी बहुत खराब है, हज यात्रियों को घटिया खाना दिया जा रहा है और उन्हें लोकल लेवल पर कोई एडमिनिस्ट्रेटिव मदद नहीं मिल रही है. पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों ने इस बारे में देश के धार्मिक मामलों के मंत्री सरदार यूसुफ से शिकायत की है. इतना ही नहीं, पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों ने इस मामले को कोर्ट में ले जाने की धमकी भी दी है, एक तरफ जहां पाकिस्तानी अपनी शिकायतें बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भारतीय तीर्थयात्रियों ने हज इंतजाम की तारीफ की है.
पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सरकार ने हर तीर्थयात्री से 12 लाख रुपए वसूले है, इसके बावजूद, तीर्थयात्रियों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. तीर्थयात्रियों ने बताया कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने जो बिस्तर दिया है, उसकी क्वालिटी बहुत खराब है. इसके अलावा, ट्रांसपोर्टेशन सर्विस समय पर नहीं आ रही हैं, जिससे एक जगह से दूसरी जगह जाने में देरी हो रही है और उन्हें काफी परेशानी हो रही है. खाने की क्वालिटी बहुत खराब है और उन्हें जला हुआ खाना परोसा जा रहा है.
एक पाकिस्तानी तीर्थयात्री ने कहा, यहां हमारी देखभाल करने वाला कोई नहीं है, हम पूरी तरह से बेसहारा हो गए हैं. कई बार शिकायत करने के बावजूद, पाकिस्तानी अधिकारी कोई मदद नहीं कर रहे हैं, जब ये शिकायत हुई तो फिर पाकिस्तानी मंत्री ने अब भरोसा दिया है कि उनकी शिकायतों पर ध्यान दिया जाएगा. वहीं दूसरी तरफ भारत की तरफ से, सऊदी अरब में भारत के राजदूत डॉ. सुहेल एजाज खान ने खुद ऑपरेशन की कमान संभाली है. भारतीय राजदूत ने कहा कि हज यात्रा के सबसे खास दिन अराफात पर सभी भारतीय यात्रियों को मीना से अराफात समय पर और बिना किसी मुश्किल के पहुंचाया गया है. उनके लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं.
Bureau Report
Leave a Reply