BJD को लगा बड़ा झटका, नवीन पटनायक के करीबी देबाशीष सामंतराय ने छोड़ी पार्टी

BJD को लगा बड़ा झटका, नवीन पटनायक के करीबी देबाशीष सामंतराय ने छोड़ी पार्टी

सियासत में कब क्या हो जाए, इसका कोई भरोसा नहीं होता है, ओडिशा से भी राजनीति में हलचल मचाने वाली खबर सामने आई है. नवीन पटनायक के करीबी और राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने BJD से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा नवीन पटनायक को सौंपते हुए कहा कि पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक, मैं अपनी सेवा, संगठन और समर्पण की नीति के अनुसार काम कर रहा हूं, भविष्य में भी, मैं ओडिशा के लिए अपना संघर्ष ऐसे ही जारी रखूंगा.

जताया आभार

मैं आज यानी 25 मई को बीजेडी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं, मुझे राज्यसभा के लिए नामांकित करने के लिए मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा. अविभाजित कटक जिले के लोगों की सेवा करने और ओडिशा के मुद्दों को देश के स्तर पर उठाने का मौका देने के लिए मैं आपका दिल से शुक्रिया अदा करता हूं.

पार्टी को सेवाओं की जरूरत नहीं

इसके अलावा आगे कहा कि मैंने हमेशा पार्टी के हित के लिए पूरा समर्पण किया और कई सालों तक पूरी निष्ठा से काम किया लेकिन हाल में पार्टी में मुझे व्यवस्थित तरीके से नीचा दिखाया जा रहा था, पार्टी को मेरी सेवाओं की जरूरत नहीं रह गई है. इसलिए जनता के हित में मैंने यह कठिन फैसला लिया है. कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें.

राज्यसभा से भी दिया इस्तीफा

पार्टी से इस्तीफा देने के साथ-साथ उन्होंने राज्यसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है. इस इस्तीफे और देबाशीष सामंतराय के बीजेपी में शामिल होने की खबर पर बीजेपी नेता रवींद्र नारायण बेहरा ने कहा कि ओडिशा में राजनीतिक हवा अब बदल रही है. अभी ओडिशा में बीजेडी के विकेट एक-एक करके गिर रहे हैं. बीजेडी की सरकार दबंगई और गुंडागर्दी वाली थी. इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वो भाजपा का दामन थाम सकते है

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*