उत्तराखंड में खालिस्तानी आतंकी हमले का अलर्ट, मंदिरों समेत कई सार्वजनिक स्थल निशाने पर; इंटेलीजेंस को मिला धमकी भरा ई-मेल

उत्तराखंड में खालिस्तानी आतंकी हमले का अलर्ट, मंदिरों समेत कई सार्वजनिक स्थल निशाने पर; इंटेलीजेंस को मिला धमकी भरा ई-मेल

खालिस्तानी आतंकी हमले का धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई है. इंटेलीजेंस को जानकारी मिली है कि खालिस्तानी बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे हैं. ये जानकारी खुद आतंकियों ने ई-मेल के जरिये दी है कि वो आने वाले दिनों में बड़े आतंकी हमले कर सकते है.

आतंकियों के ई-मेल में क्या लिखा 
सुरक्षा एजेंसियों को मिले ई-मेल में धमकी दी गई है कि खालिस्तानी आतंकी दिल्ली और उत्तराखंड में बड़े आतंकी हमले कर सकते हैं. आतंकी दिल्ली और उत्तराखंड के मंदिरों को टारगेट कर सकते हैं. आतंकी सरकारी संस्थान, रेलवे स्टेशन और पुलिस को भी टारगेट कर सकते है.

पुलिस और इंटेलीजेंस एजेंसियां जांच में जुटीं
यह ईमेल मिलने के बाद उत्तराखंड पुलिस, इंटेलीजेंस एजेंसियां और दिल्ली पुलिस अलर्ट पर हैं. धमकी भरे ईमेल में कई मंदिरों के नाम, कई ऑफिस को टारगेट बनाने के बारे में लिखा है. 

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*