चुनावी मोड में बसपा, प्रयागराज में मंडल स्तरीय बैठक आज, प्रभारियों की नियुक्ति पर होगी चर्चा

चुनावी मोड में बसपा, प्रयागराज में मंडल स्तरीय बैठक आज, प्रभारियों की नियुक्ति पर होगी चर्चा

अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसका बिगुल करीब सभी सियासी दलों ने अभी से फूंक दिया है. प्रदेश में चुनावी माहौल गरमा गया है. सभी पार्टियां अपनी-अपनी कमर कस ली है और लगातार बैठकों का दौर जारी है. जिसमें सियासी दल अपनी-अपनी रणनीति बना रहे हैं. इससे बहुजन समाज पार्टी (BSP) भी पीछे नहीं है.

प्रयागराज में बसपा की मंडल स्तरीय बैठक 
बसपा ने भी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है. ऐसे में आज प्रयागराज में बसपा की मंडल स्तरीय बैठक होने जा रही है. इस बैठक में प्रयागराज मंडल के सभी जिलों के पदाधिकारी शामिल होंगे. विधानसभा चुनाव में दावेदारी पेश करने वालों को भी इस बैठक में बुलाया गया है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति को लेकर चर्चा होगी.

जानकारी के मुताबिक, बसपा की इस बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी, पूर्व एमएलसी नौशाद अली समेत अन्य बसपा नेता शामिल होंगे. 

संगठन के भीतर किए बड़े बदलाव
आपको बता दें, हाल में बसपा ने अपने पारंपरिक वोट बैंक को दोबारा संगठित करने के लिए संगठन के भीतर बड़े बदलाव किए हैं. गौतमबुद्ध नगर समेत 6 जिलों में संगठनात्मक बदलाव किया गया है. इसके साथ ही पार्टी ने आगामी चुनाव के मद्देनजर अपनी सोशल इंजीनियरिंग (ब्राह्मण और ओबीसी समाज) पर भी खास फोकस करना शुरू कर दिया है.

क्या कहते हैं राजनीति के जानकार?
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, बहुजन समाज पार्टी (BSP) का यह कदम केवल संगठन को मजबूत करना नहीं है, बल्कि अपने छिटके हुए कैडर वोटर्स को वापस पार्टी से जोड़ना है. इसके साथ ही, बहुजन समाज पार्टी इस बार दलित-मुस्लिम समीकरण के अलावा ब्राह्मण और ओबीसी (OBC) समाज को भी टिकटों और संगठन में बड़ी तवज्जो देने जा रही है, ताकि 2027 के चुनाव में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरा जा सके.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*