दिल्ली में ट्रेन में चढ़ने के विवाद में एक युवक की हत्या के चंद दिनों बाद अब मुंबई में लोकल ट्रेन में एक युवक को चाकू से गोद दिया गया. मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में लोगों के सामने एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया. ट्रेन में चारों तरफ खून फैला हुआ था. ये वीडियो अबं सोशल मीडिया पर वायरल है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आराम से वहां से निकल गया. पुलिस अब 6 टीमें बनाकर आरोपी को पकड़ने में जुटी है. ये वारदात मंगलवार रात 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है.
Bureau Report
Leave a Reply