भारत के 5 क्रिकेटर्स ऐसे हैं, जिनका वनडे इंटरनेशनल करियर लगभग खत्म हो गया है और उनके लिए भारतीय ODI टीम के दरवाजे भी बंद हो गए हैं, लेकिन अभी तक इन्होंने संन्यास का ऐलान नहीं किया है. बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सेलेक्शन कमिटी ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. टीम इंडिया को 14 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक इंग्लैंड की धरती पर अंग्रेज टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है. सेलेक्शन कमिटी ने इस ODI सीरीज के लिए 5 क्रिकेटर्स को नजरअंदाज कर दिया. यह इस बात का संकेत है कि अब इन 5 खिलाड़ियों का ODI करियर लगभग खत्म हो गया है.
1. भुवनेश्वर कुमार
भारत के स्टार स्विंग तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का वनडे इंटरनेशनल करियर लगभग खत्म हो चुका है और भारत की वनडे टीम में उनकी वापसी नामुमकिन के बराबर है. भुवनेश्वर कुमार नई गेंद से जितने असरदार रहे, उतने ही पुरानी गेंद से बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाने में माहिर भी थे. भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 21 जनवरी 2022 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पार्ल में खेला था. भुवनेश्वर कुमार को इसके बाद भारत की ODI टीम में फिर कभी मौका नहीं मिला. 36 साल के भुवनेश्वर कुमार को अब भारत की वनडे टीम में दोबारा मौका मिलना नामुमकिन के बराबर है. भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए 121 वनडे मैचों में 141 विकेट झटके हैं. भुवनेश्वर कुमार का वनडे इंटरनेशनल करियर अब लगभग खत्म हो चुका है.
2. मोहम्मद शमी
भारत के 35 साल के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी अब वनडे टीम में मौका मिलना नामुमकिन के बराबर है. मोहम्मद शमी ने अपना आखिरी वनडे मैच 9 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के दौरान खेला था. मोहम्मद शमी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 462 विकेट झटके हैं. हालांकि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर अपनी जिद में मोहम्मद शमी को भारत की वनडे में वापसी का मौका नहीं दे रहे हैं. मोहम्मद शमी का वनडे करियर अब खत्म माना जा रहा है. मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए थे और भारत को फाइनल तक पहुंचाने में बड़ा रोल निभाया था. मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप 2023 के 7 मैचों में 10.71 की औसत से 24 विकेट चटकाए थे. मोहम्मद शमी ने इस दौरान 3 बार फाइव विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था. मोहम्मद शमी ने भारत के लिए 108 वनडे मैचों में 206 विकेट झटके हैं.
3. उमेश यादव
भारत के 38 साल के तेज गेंदबाज उमेश यादव को अब वनडे टीम में मौका मिलना नामुमकिन के बराबर है. उमेश यादव ने अपना आखिरी वनडे मैच 24 अक्टूबर 2018 को वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेला था. उमेश यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 288 विकेट झटके हैं. उमेश यादव का वनडे करियर अब खत्म माना जा रहा है. उमेश यादव ने भारत के लिए 75 वनडे मैचों में 106 विकेट झटके हैं. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उमेश यादव का बेस्ट बॉलिंग फिगर 31 रन देकर 4 विकेट है. उमेश यादव 145+ KMPH की स्पीड से गेंदबाजी कर विकेट चटकाने में माहिर रहे हैं.
4. युजवेंद्र चहल
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेलेक्टर्स ने घातक लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी भारत की वनडे इंटरनेशनल टीम से दूध में से मक्खी की तरह बाहर कर दिया. सेलेक्टर्स इस लेग स्पिनर को लगभग 3 साल से भारत की वनडे टीम में खेलने का मौका ही नहीं दे रहे हैं. युजवेंद्र चहल ने टीम इंडिया के लिए 72 वनडे और 80 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 121 और 96 विकेट झटके हैं. युजवेंद्र चहल का वनडे इंटरनेशनल करियर लगभग खत्म हो चुका है और भारत की वनडे टीम में उनकी वापसी नामुमकिन के बराबर है. युजवेंद्र चहल बीच के ओवरों में विकेट चटकाने में माहिर रहे हैं. युजवेंद्र चहल ने अपना आखिरी वनडे मैच 13 अगस्त 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था.
5. शार्दुल ठाकुर
तेज गति से स्विंग गेंदबाजी और विस्फोटक बल्लेबाजी में माहिर फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर का वनडे इंटरनेशनल करियर लगभग खत्म हो चुका है और भारत की वनडे टीम में उनकी वापसी नामुमकिन के बराबर है. शार्दुल ठाकुर नई गेंद से जितने असरदार रहे, उतने ही पुरानी गेंद से बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाने में माहिर भी थे. शार्दुल ठाकुर ने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 19 अक्टूबर 2023 को बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में वर्ल्ड कप 2023 टूर्नामेंट के दौरान खेला था. फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को इसके बाद भारत की ODI टीम में फिर कभी मौका नहीं मिला. 34 साल के शार्दुल ठाकुर को अब भारत की वनडे टीम में दोबारा मौका मिलना नामुमकिन के बराबर है. शार्दुल ठाकुर ने भारत के लिए 47 वनडे मैचों में 65 विकेट झटके हैं. शार्दुल ठाकुर ने वनडे में 329 रन भी बनाए हैं.
Bureau Report
Leave a Reply