वेनेजुएला, जापान और… एक दिन और दुनिया में चार जगह भूकंप, क्या धरती दे रही किसी बड़े खतरे का अलर्ट?

वेनेजुएला, जापान और... एक दिन और दुनिया में चार जगह भूकंप, क्या धरती दे रही किसी बड़े खतरे का अलर्ट?

वेनेजुएला में 39 सेकंड के अंदर दो शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी वजह से हाहाकार मचा हुआ है. भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इसके बाद आपातकाल घोषित कर दिया गया. करीब 10 हजार मौतों की आशंका है. वेनेजुएला के अलावा उत्तरी कैलिफोर्निया, जापान और भारत के जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. जिससे ये आशंका जताई जा रही है कि क्या धरती किसी बड़े खतरे का अलर्ट दे रही है. 

वेनेजुएला की राजधानी काराकास और मोरोन शहर में शक्तिशाली भूकंप की वजह से हाहाकार मच गया है. मरने वालों की संख्या 10 हजार से 1 लाख हो सकती है. लोगों की मौत की आशंका है. भूकंप की वजह से एयरपोर्ट गिर गया, कई इमारतें ढह गई. सब तबाह हो गया. इस हलचल के बाद अब सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तरी कैलिफोर्निया में भीषण भूकंप

वेनेजुएला के अलावा उत्तरी कैलिफोर्निया में भी भीषण भूकंप आया. इसकी तीव्रता 5.6 थी. इसकी वजह से पूरे इलाके हिल गए. लोग दहशत में आ गए हैं, भूकंप की वजह से अलर्ट जारी किया गया और लोगों को नुकसान भी हुआ है. भूकंप से कई घरों की बिजली चल गई और कई आफ्टरशॉक आए.

जापान में खतरनाक भूकंप

जापान के उत्तर-पूर्वी तोहोकू इलाके में 6.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे इवाते और आओमोरी प्रांत के तटीय इलाके हिल गए. इसकी वजह से लोग सड़कों की तरफ भागने लगे, जबकि अलमारियां गिर गई. हालांकि, किसी भी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन लोग डरे-सहमे हुए हैं.

जम्मू कश्मीर में भूकंप

इन तीन देशों के अलावा भारत के जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.  रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई. भूकंप का केंद्र पुलवामा क्षेत्र के पास 33.913° उत्तर अक्षांश और 75.095° पूर्व देशांतर पर था. भूकंप इतना खतरनाक था कि लोग घरों से निकल गए. 

किसी बड़े खतरे का अलर्ट?

भूकंप को लेकर सटीक भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है. वैज्ञानिकों का कहना है कि दुनिया में हर दिन हजारों छोटे-बड़े भूकंप आते हैं. किसी बड़े अलर्ट को लेकर कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. किसी क्षेत्र में लगातार झटके आने पर स्थानीय एजेंसियां सतर्क हो जाती हैं और आफ्टरशॉक या बड़े झटकों की संभावना पर नजर रखती हैं.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*