इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ताजा ODI रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल को बड़ा फायदा हुआ है. अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल 3 स्थान की छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर आ गए हैं. ICC की ताजा ODI रैंकिंग में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल पहले, भारत के विराट कोहली तीसरे, भारत के रोहित शर्मा चौथे, और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान पांचवें स्थान पर हैं. भारत के कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज में अपने हालिया शानदार प्रदर्शन के दम पर ICC ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग में पांचवें स्थान से तीन पायदान ऊपर चढ़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है.
भारत के ODI और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज में से दो मैचों में नाबाद 84 और शानदार 154 रन बनाए, जिससे भारत ने सीरीज 3-0 से जीती. इस प्रदर्शन से शुभमन गिल ICC की ताजा ODI रैंकिंग में पांचवें स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गए और एक बार फिर भारत के टॉप-रैंक वाले ODI बल्लेबाज बन गए. शुभमन गिल ने साथ ही विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया है.
शुभमन गिल ODI में नंबर-1 बल्लेबाज बनने के करीब
शुभमन गिल के नाम 791 रेटिंग प्वाइंट्स हैं और वे न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल से पीछे हैं, जो 815 रेटिंग के साथ नंबर 1 बल्लेबाज हैं. डेरिल मिचेल ने इस साल की शुरुआत में अलग-अलग मौकों पर रोहित शर्मा और विराट कोहली को पीछे छोड़कर टॉप स्थान हासिल किया है. शुभमन गिल की तेजी से बढ़ती रैंकिंग के कारण, डेरिल मिचेल के टॉप स्थान को खतरा हो सकता है.
डेरेल मिचेल से सिर्फ 24 अंक पीछे शुभमन गिल
शुभमन गिल ICC ODI रैंकिंग में डेरेल मिचेल से ज्यादा पीछे नहीं हैं. हालिया अपडेट से पहले, वे 735 रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर थे, लेकिन अपनी हालिया बढ़त के साथ वे ICC ODI रैंकिंग में 791 रेटिंग तक पहुंच गए और न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल से सिर्फ 24 अंक पीछे हैं. इससे शुभमन गिल के पास एक बार फिर दुनिया के नंबर 1 ODI बल्लेबाज बनने का अच्छा मौका है. बता दें कि अगली बार शुभमन गिल 14 से 19 जुलाई तक इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली ODI सीरीज में मैदान पर उतरेंगे.
टॉप स्थान के लिए इन दोनों बल्लेबाजों पर नजर
डेरिल मिचेल भी उसी समय एक्शन में होंगे जब न्यूजीलैंड 12 से 22 जुलाई तक वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की ODI सीरीज खेलेगी. इससे टॉप स्थान के लिए इन दोनों बल्लेबाजों पर नजर रहेगी, क्योंकि दोनों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है. हालिया ODI रैंकिंग की बात करें तो, बल्लेबाजों की लिस्ट में ईशान किशन को भी बड़ा फायदा हुआ है. ईशान किशन ने 516 रेटिंग के साथ 64वें स्थान से 21 पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 43वां स्थान हासिल किया है.
ईशान किशन 22वें स्थान पर
ईशान किशन को यह बढ़त लखनऊ में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के दूसरे ODI में शानदार 125 रन बनाने के बाद मिली. ईशान किशन ने लंबे समय बाद ODI टीम में वापसी की थी. इससे पहले ईशान किशन ने दिसंबर 2023 में ODI सीरीज खेली थी. अफगानिस्तान के खिलाफ हालिया सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद अर्शदीप सिंह की ODI गेंदबाजों की रैंकिंग में भी काफी सुधार हुआ है. अर्शदीप सिंह ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI मैच में 27 रन देकर 2 विकेट और दूसरे ODI में 45 रन देकर 3 विकेट लिए, जिससे वे गेंदबाजों की रैंकिंग में 38वें स्थान से 22वें स्थान पर पहुंच गए.
Bureau Report
Leave a Reply