Share Market: 3 दिन की छुट्टी से पहले दहाड़ा शेयर बाजार, तेल की कमजोरी बनी सेंसेक्स की ताकत,₹2 लाख करोड़ की कमाई

Share Market: 3 दिन की छुट्टी से पहले दहाड़ा शेयर बाजार, तेल की कमजोरी बनी सेंसेक्स की ताकत,₹2 लाख करोड़ की कमाई

शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिली. सेंसक्स 800 अंक से ज्यादा उछल गया.गुरुवार, 25 जून को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 1% से अधिक की रैली देखने को मिली है. कच्चे तेल की कमजोरी बाजार की ताकत बनी है. वहीं ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव सेंटीमेंट ने बाजार को जोश हाई रखा.  

12:15 बजे Sensex  करीब 800 अंक की बढ़त के साथ 77,786 पर पहुंच गया. जबकि Nifty 50 ने  200 अंकों की छलांग लगाई और 24,259 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स की इस तेजी ने बाजार के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन में 2 लाख करोड़ रुपये एड कर दिए. BSE पर लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप 478 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया.  बता दें कि शुक्रवार 26 जून को भारतीय शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी. घरेलू बाजार में कोई  कामकाज नहीं होगा. मुहर्रम के अवसर पर दोनों प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) बंद रहेंगे. इसके अलावा शनिवार, 27 जून , रविवार, 28 जून को बाजार की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी. 

आज कौन-कौन से शेयर बने टॉप गेनर, कौन लूजर 

IndiGo और Maruti Suzuki के स्टॉक में  5% से अधिक की बढ़त देखने को मिली. जबकि M&M, ICICI Bank, L&T, SBI, हिन्दुस्तान यूनिलीवर (HUL), कोटक महिंद्रा बैंक , HDFC Bank और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर्स में 1-4% की गेन रहा.  Titan और Tech Mahindra में 1 % से अधिक की गिरावट दर्ज की गई.  Nifty Auto आज 3% चढ़ा, Nifty Realty में 2%, Nifty Private Bank में 1% की बढ़त देखी गई.  

शेयर बाजार में तेजी की क्या है वजह?  

कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट आई है. अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड ऑयल की वायदा कीमत में 0.54 फीसदी की गिरावट आई हैं और यह 73.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. इसी तरह से WTI 0.38 फीसदी गिरकर 70.07 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. तेल की कीमतों में गिरावट महंगाई से राहत के संकेच हैं.जिससे बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट बना है.  

रुपये में मजबूती: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मजबूत हुआ है. रुपये में 0.5% की बढ़त देख गई और डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी रुपया 94.16 पर पहुंच गया.रुपये में लौटी तेजी के साथ-साथ मजबूत ग्लोबल संकेत ने भारतीय बाजार में दम भरा है. एशियाई बाजार में तेजी, जापान के  Nikkei और साउथ अफ्रीका के Kospi में 5% का उछाल रहा.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*