नागार्जुन की ‘किंग100’ फिल्म में तब्बू की एंट्री ने बढ़ाया एक्साइटमेंट; लेकिन इस बार रोमांस नहीं, विलेन बनकर देंगी जबरदस्त टक्कर!

नागार्जुन की 'किंग100' फिल्म में तब्बू की एंट्री ने बढ़ाया एक्साइटमेंट; लेकिन इस बार रोमांस नहीं, विलेन बनकर देंगी जबरदस्त टक्कर!

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की 100वीं फिल्म ‘किंग100’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. फिल्म के ऐलान के बाद से ही इससे जुड़ी हर नई जानकारी सुर्खियां बटोर रही है. इस फिल्म में तब्बू भी एक अहम भूमिका निभा रही हैं.

हालांकि, इस फिल्म में तब्बू और नागार्जुन की रोमांटिक जोड़ी नहीं दिखाई जाएगी. अब सोशल मीडिया और कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ‘किंग100’ में तब्बू लीड विलेन के रोल में नजर आ सकती हैं.

28 साल पहले नजर आई थी नागार्जुन और तब्बू की जोड़ी 

बता दें कि दोनों ने आखिरी बार 1998 में रिलीज हुई ‘आविदा मां आविदे’ में साथ काम किया था. अब 28 साल बाद नागार्जुन और तब्बू की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए ऑडियंस काफी एक्साइटेड है. काफी वक्त से इस फिल्म की चर्चा हो रही है और अब इसे लेकर एक धांसू अपडेट सामने आ गया है. खबर है कि इसमें तब्बू और नागार्जुन के बीच कोई लव एंगल नहीं, बल्कि दुश्मनी देखने को मिलने वाली है.

‘किंग100’ से पहले साउथ सुपरस्टार नागार्जुन और तब्बू दो फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. तब्बू-नागार्जुन ने 1996 की ब्लॉकबस्टर ‘निन्ने पेल्लादथा’ और 1998 की ‘आविदा मां आविदे’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया था. अब लगभग तीन दशकों बाद इस जोड़ी का वापस आना अपने आप में बेहद खास है. पिछली दो फिल्मों में तब्बू-नागार्जुन का लव एंगल देखने को मिला था, लेकिन इस बार प्यार नहीं बल्कि दोनों के बीच तकरार देखने को मिलेगी.

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?

कार्तिक के डायरेक्शन में बन रही ‘King100’ को एक ऐसी ड्रामा फिल्म बताया जा रहा है जिसमें एक गरीब से अमीर बनने की कहानी के साथ-साथ पिता-बेटी के बीच के मजबूत रिश्ते को भी दिखाया गया है. अन्नपूर्णा स्टूडियोज के बैनर तले बन रही इस फिल्म में नागार्जुन और तब्बू के साथ सुष्मिता भट्ट भी अहम रोल में नजर आएंगी. कुछ वक्त पहले नागार्जुन ने शेयर किया था कि वो 10 जुलाई को इस फिल्म के बारे में अपडेट देंगे. तब से फैंस की नजरें 10 जुलाई पर अटकी हुई हैं. बताया जा रहा है कि ‘किंग100’ की शूटिंग भी शुरू हो गई है.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*