बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया, फिर चाकू से की हत्या! गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात

बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया, फिर चाकू से की हत्या! गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान मोहित शर्मा के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. गुस्साए परिजनों और वहां के लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

युवकों से पहले से विवाद चल रहा था
परिवार वालों का आरोप है कि मोहित का कुछ युवकों से पहले से विवाद चल रहा था. कुछ दिन पहले दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, लेकिन बाद में समझौता हो गया था. परिवार का कहना है कि इसके बाद आरोपियों ने जन्मदिन की पार्टी के बहाने मोहित को बुलाया और वहां उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मोहित को इलाज के लिए एमएमजी अस्पताल ले गई. हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

इलाके में एक युवक को चाकू मार दिया गया है
ASP प्रियाश्री पाल ने बताया कि पुलिस को डायल 112 पर सूचना मिली थी कि न्यू शांतिनगर इलाके में एक युवक को चाकू मार दिया गया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि मोहित और उसके कुछ दोस्तों के बीच पहले भी विवाद हुआ था. बुधवार रात पार्टी के दौरान सभी लोग साथ थे. इसी दौरान नशे की हालत में कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई. इसी झगड़े के दौरान मोहित पर चाकू से हमला किया गया. 

पुलिस ने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है. घटना में शामिल आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. वहीं, मृतक के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कड़ी सजा की मांग की है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*