क्या यात्रा के पहले सप्ताह में ही बाबा बर्फानी हो जाएंगे अंतर्ध्यान? नई तस्वीरों से उठे सवाल

क्या यात्रा के पहले सप्ताह में ही बाबा बर्फानी हो जाएंगे अंतर्ध्यान? नई तस्वीरों से उठे सवाल

देश-दुनिया से हर साल काफी ज्यादा संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी का दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. इस साल की यात्रा भी 3 जुलाई से शुरू हो रही है. भक्त बाबा का दर्शन करने के लिए निकल चुके हैं.  इसी बीच यात्रा शुरू होने से पहले बाबा बर्फानी की नई तस्वीर सामने आई है, जिसने श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह को और भी बढ़ा दिया है. हालांकि, नई तस्वीरें देखने के बाद लोगों के मन में एक सवाल ये चल रहा है कि क्या यात्रा के पहले सप्ताह में ही बाबा बर्फानी अंतर्ध्यान हो जाएंगे? 

कब शुरू होगी यात्रा

3 जुलाई से शुरू होने वाली बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था कल यानी 2 जुलाई को रवाना होगा. जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिंहा कल हरि झंडी दिखाकर इसे रवाना करेंगे. ऐसे में एक दिन पहले जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास बेस कैंप में श्रद्धालुओं की एंट्री शुरू हो गई है. हजारों श्रद्धालु बेस कैंप में प्रवेश कर रहे हैं, श्रद्धालुओं ने कहा कि हम बाबा के दर्शनों के लिए काफी उत्साहित हैं और बाबा से सबकी सुख शांति के लिए प्रार्थना करेंगे. 

क्या बोले भक्त

बाबा का दर्शन करने जा रहे एक श्रद्धालु ने कहा कि हम पहली बार जा रहे हैं और बहुत खुश हैं. हमने यह यात्रा करने का पक्का इरादा कर लिया है. लंबी लाइन में इंतजार करने के बाद, हमारा एकमात्र मकसद दर्शन करना है. अभी, बाबा के धाम पहुंचने के अलावा हमारी कोई और इच्छा नहीं है. मैं बरसों से वहां जाना चाहता था और आज आखिरकार मुझे मौका मिल ही गया.

इसके अलावा एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि यहां की व्यवस्था बहुत बढ़िया है. हम बीकानेर से चले थे. साथ ही, अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स दोनों के लिए जो इंतजाम किए हैं, वे एकदम सही हैं. हमें कोई बड़ी परेशानी नहीं हुई. 

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*