दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं. जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर लाल किले को निशाना बनाने की धमकी दी. इसके बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी. नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने लाल किले और आसपास के इलाके की सुरक्षा जांच की. शुरुआती जांच के बाद धमकी भरे फोन को फर्जी (हॉक्स कॉल) बताया गया है.
Bureau Report
Leave a Reply