बैंक ऑफ बड़ौदा का डेटा लीक होने का दावा, हैकर ने बैंक अकाउंट, ATM, आधार, UPI की डिटेल डार्क वेब किया शेयर

बैंक ऑफ बड़ौदा का डेटा लीक होने का दावा, हैकर ने बैंक अकाउंट, ATM, आधार, UPI की डिटेल डार्क वेब किया शेयर

बैंक ऑफ बड़ौदा के खाताधारकों के लिए ये खबर जरूरी है. सरकारी बैंक का संवेदनशील डेटा लीक हो गया है. बैंक के खाताधारकों की पर्सनल और कॉरपोरेट बैंकिंग की डिटेल डार्क वेब पर लीक हो गई है. खाताधारकों के आधार नंबर, नाम, सेविंग और करंट अकाउंट के रिकॉर्ड, लोन डेटा, नेट बैंकिंग, NRI और कॉरपोरेट बैंकिंग के रिकॉर्ड आदि लीक हो गई है. हैकर का दावा है कि बैंक का 1TB डेटा लीक हुआ है.

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि डार्क वेब पर बैंक और बैंक के खाताधारकों की संवेदनशील जानकारी लीक हो गई है. दावा किया जा रहा है कि बैंक के कई ब्रांच से जानकारी लीक हुई है. हैकर्स ने लोन, बैंक खाते से लेकर ATM सबकी जानकारी लीक कर दी है. हालांकि बैंक की ओर से इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि या जानकारी साझा नहीं की गई है.

किसने किया बैंक का डेटा लीक 

एक थ्रेट एक्टर ने बैंक ऑफ बड़ौदा का डेटा हासिल करने का दावा किया है. उसने दावा किया है कि बैंक के सिस्टम में सेंधमारी कर उसने डेटा हासिल किया है. हैकर ने डेटा के कुछ सैंपर भी साझा किए हैं. हालांकि बैंक ने इन दावों पर अब तक चुप्पी साध रखी है, जबकि खाताधारक परेशान है. सोशल मीडिया पर लोग अपनी बैंक सेविंग्स को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं.  

डेटा लीक की खबर सही निकली, तो बढ़ सकती है परेशानी 

बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते की हैकिंग अगर सही साबित हुई, तो खाताधारकों की मुश्किल बढ़ सकती है. ये डेटा फिशिंग, साइबर फ्रॉड करने वाले अपराधियों के लिए बैठे-बिठाए मौके की तरह है.अपराधी इसका इस्तेमाल बैंक फ्रॉड के लिए कर सकते हैं. आपका नाम पता चलने से वो सीधे तौर पर आपके बैंक खाते से पैसा नहीं निकाल सकता है, लेकिन साइबर फ्रॉड के जरिए आपको नुकसान पहुंचा सकता है. 

बैंक ऑफ बड़ौदा के खाताधारक क्या करें ?  

अगर आपका भी अकाउंट बैंक ऑफ बड़ौदा में है और इस खबर के आने के बाद से आप परेशान हैं, तो घबराए नहीं . थोड़ी सावधानी रखकर आप अपनी सेविंग को बचा सकते हैं. फोन पर किसी से भी बैंक खाते, UPI, ATM पिन , OTP आदि साझा ना करे. किसी भी संवेदनशील लिंक पर क्लिक ना करें.  किसी से भी अपने बैंकिंग खाते की जानकारी साझा ना करें. ऐसा करके आप अपने अपने बैंक खाते को सुरक्षित रख सकते हैं. 

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*