‘लॉकअप 2’ में गोली लेकर पहुंचे गोविंदा? पत्नी सुनीता आहूजा को दिया जवाब, कहा- ‘मेरे सीने पर मारना चाहती थीं…’

'लॉकअप 2' में गोली लेकर पहुंचे गोविंदा? पत्नी सुनीता आहूजा को दिया जवाब, कहा- 'मेरे सीने पर मारना चाहती थीं...'

Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के फेमस रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ का हर एपिसोड काफी चर्चा में बना हुआ है, जहां लड़ाई, ड्रामा और इमोशनल ब्रेकडाउन भी देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में आकांक्षा चमोला से मिलने उनके पति और एक्टर गौरव खन्ना पहुंचे थे, जहां दोनों ने मिलकर अपने तलाक को लेकर बातचीत की. फिलहाल, हर कोई इसे महज एक ड्रामा बता रहा है. लेकिन अब शो में एक और बड़ी एंट्री होने वाली है, जो ‘बॉलीवुड के ची-ची’ यानी सुनीता आहूजा के पति गोविंदा की है. जल्द ही वह शो का हिस्सा बनने वाले हैं. इस दौरान गोविंदा के अफेयर पर खुलकर बातचीत होगी. शो के पहले दिन सुनीता ने मजाक में कहा था कि ‘मैं गोली मारती, तो सीने पर मारती, पैर पर नहीं.’ अब गोविंदा ने भी मजाकिया अंदाज में उसका जवाब दिया है.

हाल ही में ‘लॉकअप 2’ का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें फराह खान ने शो में गोविंदा की एंट्री करवाई. वह पूछती हैं, ‘तूने ऐसी सुपारी क्यों दी थी, इसको मारो कोई?’ इस पर गोविंदा कहते हैं, ‘मैं जेब में लेकर आया हूं.’ जिस पर फराह पूछती हैं, ‘गोली?’ वह कहते हैं, ‘यह सीने पर मारना चाह रही थी, मार ले पूरा.’ यह बात सुनकर सुनीता आहूजा भी हंसने लग जाती हैं. हालांकि, इस दौरान यह नहीं दिखाया गया कि वह अंदर पत्नी से मिलने गए या फिर सिर्फ स्टेज तक ही आए थे. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

सुनीता आहूजा के लिए चीजें इतनी आसान नहीं

शो ‘लॉकअप 2’ में सुनीता आहूजा के लिए चीजें उतनी आसान नहीं रहीं. उनका खाना न मिलने के चलते उनका काफी ब्रेकडाउन हुआ. इसे लेकर उन्होंने कहा भी कि वह घर वापस जाना चाहती हैं. शो में जो उनके क्लोज हैं, उन्हें भी उन्होंने बताया था कि गोविंदा ने इस शो में आने के लिए उन्हें मना किया था, लेकिन वह मानी नहीं और इस प्लेटफॉर्म पर आ गईं, क्योंकि यह एक बड़ा मौका था. उन्होंने कहा, “जब भी वह समझाते हैं और मैं नहीं मानती, तो बाद में मुझे खुद बहुत पछतावा होता है.” खैर, इस हफ्ते वह डेंजर जोन में हैं और ऐसी खबरें हैं कि डबल एविक्शन में वह भी बाहर हो जाएंगी. इन सबसे पहले गोविंदा अपनी पत्नी को सपोर्ट करने पहुंचे हैं.

लंबे समय से चल रही अनबन

दरअसल, गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच लंबे समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा है. दोनों अलग-अलग घरों में रहते हैं. यहां तक कि गोविंदा की पत्नी ने बेबाकी से उनके अफेयर को लेकर भी बात की है. अब वह अपनी पहचान बनाने के लिए काम कर रही हैं. इसी बीच उन्हें नेटफ्लिक्स के इस बड़े शो का ऑफर मिला और वह ‘लॉकअप 2’ में पहुंच गईं, जिसमें सुनीता आहूजा का बेबाक अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*