सोनम-सिया के बाद सतना की सुनीता का खौफनाक कांड, आशिक के साथ मिलकर की पति की हत्या, 3 महीने बाद ससुराल में दफन मिला कंकाल

सोनम-सिया के बाद सतना की सुनीता का खौफनाक कांड, आशिक के साथ मिलकर की पति की हत्या, 3 महीने बाद ससुराल में दफन मिला कंकाल

इंदौर के राजा रघुवंशी और पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस अभी देश के जेहन से उतरे भी नहीं थे कि सतना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर दिया है. युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की निर्मम हत्या कर शव को जमीन में दफन कर दिया. तीन महीने तक लापता रहे 26 वर्षीय विपिन कुमार यादव का कंकाल ससुराल के पास खोदी गई जमीन से बरामद हुआ.

मामला रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के मोहार टोला भगदेवरा निवासी विपिन कुमार यादव का है. 26 मार्च 2026 को विपिन अपनी पत्नी आंचल यादव से मिलने रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत टीकर गांव स्थित ससुराल गया था. इसके बाद वह अचानक लापता हो गया. परिजनों ने खोजबीन के बाद 28 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन कई सप्ताह तक कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस जांच में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ. विपिन की पत्नी आंचल यादव (20) और टीकर गांव निवासी सुनील कुशवाहा (20) के बीच विवाह से पहले से प्रेम संबंध थे. शादी के बाद भी दोनों दिन में कई-कई बार फोन पर बातें करते थे. कॉल डिटेल रिकॉर्ड सबसे बड़ा सबूत बना.

मार्च से लापता था सुनील
 25 मार्च को सुनील विपिन के घर पहुंचा और रात वहीं रुका. अगले दिन उसे घुमाने के बहाने टीकर गांव ले गया. वहां शराब पार्टी के दौरान सुनील और उसके साथी संदीप बहरोलिया ने विपिन की हत्या कर दी. शव को पहले कुएं में फेंका गया, फिर पुलिस दबाव बढ़ने पर निकालकर गांव के सुनसान स्थान पर गड्ढा खोदकर दफना दिया गया. Asp सतना प्रेम लाल कुर्वे ने मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि,  गोविंदगढ़ पुलिस ने सुनील को हिरासत में लिया. सख्त पूछताछ में उसने हत्या और शव छिपाने की बात स्वीकार की. कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में खुदाई कराई गई, जहां से विपिन का कंकाल और कपड़े बरामद हुए. परिजनों ने शिनाख्त कर ली. पुलिस ने आंचल यादव और सुनील कुशवाहा दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. अन्य सहयोगियों की भूमिका की भी जांच जारी है. यह घटना वैवाहिक विश्वासघात और प्रेम के अंधेरे पहलू की एक और भयावह मिसाल बन गई है.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*