होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा खतरा! गुजरात आ रहे LNG कैरियर पर ड्रोन अटैक; जहाज पर सवार थे 4 भारतीय

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा खतरा! गुजरात आ रहे LNG कैरियर पर ड्रोन अटैक; जहाज पर सवार थे 4 भारतीय

अमेरिका और ईरान में एक बार फिर जंग छिड़ गई है. होर्मुज स्ट्रेट पर काफी ज्यादा तनाव है, स्ट्रेट के पास ही कतर के एक LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) जहाज पर संदिग्ध ड्रोन हमला हुआ, यह जहाज कतर के रास लफ्फान से गुजरात के दाहेज बंदरगाह जा रहा था. जहाज पर 4 भारतीय नागरिक सवार थे, जो पूरी तरह से सुरक्षित हैं. RPSL ने इस घटना की सूचना DGCOMM को दी है.

जिस समय ये हमला हुआ, उस समय LNGC जहाज पर अल-रेकयात पर कुल 29 क्रू मेंबर सवार थे. गनीमत ये रही कि सभी क्रू मेंबर पूरी तरह से सुरक्षित हैं और सभी तरह के खतरों से बाहर हैं. शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि जहाज को नुकसान हुआ है. जहाज कतर के रास लफ्फान से भारत के दाहेज जा रहा है. होर्मुज स्ट्रेट के पास ओमान की खाड़ी में ये अटैक हुआ. 

इंजन रूम में लगी आग

हमले के बाद जहाज के इंजन रूम में आग लग गई, जिससे भारी धुआं निकलने लगा. यह घटना होर्मुज स्ट्रेट में नए तनाव के बीच हुई है. होर्मुज स्ट्रेट तेल और लिक्विफाइड नेचुरल गैस एक्सपोर्ट के लिए एक जरूरी ग्लोबल शिपिंग रूट है. जहां से जहाजों की आवाजाही होती है. हमले पर रिएक्शन देते हुए, कतर ने ईरान पर जहाज को निशाना बनाने का आरोप लगाया और हमले को इंटरनेशनल कानून का उल्लंघन बताया.

ईरान-अमेरिका में छिड़ी जंग

बता दें कि ईरान और अमेरिका में एक बार फिर जंग छिड़ गई है. अमेरिका ने ईरान के 80 ठिकानों पर हमला किया है. CENTCOM ने दावा किया कि हमलों में ईरानी एयर डिफ़ेंस सिस्टम, कमांड नेटवर्क, तटीय रडार साइट, एंटी-शिप मिसाइल क्षमता और होर्मुज स्ट्रेट में और उसके पास 60 से ज्यादा IRGC छोटी नावों को निशाना बनाया गया है. वहीं, ईरान ने भी बड़ा पलटवार किया है.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*