एंटरटेनमेंट की दुनिया से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रोहित चंदेल को मुंबई पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है. उन पर एक 16 साल की नाबालिग लड़की ने पीछा करने, परेशान करने और मारपीट करने जैसा बेहद गंभीर आरोप लगाया है. इस खबर के सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच खलबली मच गई है. पुलिस इस पूरे मामले को बहुत ही गंभीरता से ले रही है और हर एंगल से जांच में जुट गई है.
पुलिस रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लड़की ने एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में ये कहा गया है कि रोहित चंदेल पिछले कुछ समय से उस नाबालिग लड़की को अलग-अलग फोन नंबरों से बार-बार कॉल करके परेशान कर रहे थे. लड़की ने उनके नंबरों को नजरअंदाज करने की कोशिश भी की, लेकिन एक्टर की तरफ से ये सिलसिला थमा नहीं. इस लगातार बढ़ती परेशानी की वजह से लड़की और उसका परिवार काफी वक्त से बेहद तनाव में थे.
बिल्डिंग के पास मारपीट का आरोप
मामला तब और ज्यादा बिगड़ गया जब 5 जुलाई को एक बड़ी घटना घटी. शिकायत के मुताबिक, रोहित चंदेल ने उस नाबालिग लड़की का पीछा किया और उसके रहने वाली बिल्डिंग के पास जाकर उसे रोक लिया. वहां दोनों के बीच कुछ बहस हुई और आरोप है कि एक्टर ने लड़की के साथ मारपीट भी की. इस अचानक हुए हमले से लड़की बुरी तरह डर गई. उसने तुरंत अपने घर वालों को इस पूरी घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में जाने का फैसला किया.
शिकायत मिलते ही मुंबई पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई. पुलिस की एक खास टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 जुलाई को 29 साल के टीवी एक्टर रोहित चंदेल को उनके दहिसर वाले घर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी की और उन्हें अपनी कस्टडी में ले लिया. इस अचानक हुई गिरफ्तारी के बाद से दहिसर इलाके में भी काफी हलचल देखने को मिल रही है. पुलिस एक्टर को थाने ले आई, जहां उनसे लंबी पूछताछ की गई है.
इन धाराओं के तहत दर्द हुआ केस
पुलिस ने रोहित चंदेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस की धारा 78, जो कि पीछा करने के लिए है, और धारा 115(2), जो जानबूझकर चोट पहुंचाने के लिए है, के तहत केस दर्ज किया है. इसके साथ ही इस मामले में बच्चों के संरक्षण के लिए बने कड़े कानून यानी पोक्सो एक्ट को भी जोड़ा गया है. इन गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज होने के बाद एक्टर की मुश्किलें अब आने वाले समय में बहुत ज्यादा बढ़ने वाली हैं.
इस पूरे मामले को लेकर रोहित चंदेल को एक विशेष अदालत के सामने पेश किया गया था. अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक्टर को पुलिस हिरासत में भेजने का साफ आदेश दे दिया है. पुलिस अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर एक्टर उस नाबालिग लड़की को क्यों परेशान कर रहे थे? फिलहाल पुलिस की तरफ से इस पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है और नए खुलासे होने की उम्मीद है.
Bureau Report
Leave a Reply