NEET UG उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ेंगी MBBS सीटें! काउंसलिंग प्रक्रिया भी होगी आसान

NEET UG उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ेंगी MBBS सीटें! काउंसलिंग प्रक्रिया भी होगी आसान

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस एग्जाम (NEET) यूजी 2026 परीक्षा का रिजल्ट 20 जुलाई 2026 तक जारी कर दिया जाएगा. इस साल फिर से एग्जाम होने के कारण मेडिकल कॉलेज की प्रवेश प्रक्रिया में देरी न हो, इसलिए रिजल्ट जल्द जारी करने की कोशिश है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की तैयारी तेजी से चल रही है. इस बार मेडिकल की पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की ओर से खास बदलाव किए जा सकते हैं.

इस सत्र से देश के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में न सिर्फ MBBS की सीटें बढ़ने जा रही हैं, बल्कि हर साल छात्रों को परेशान करने वाली काउंसलिंग की प्रक्रिया को भी काफी आसान बनाया जा रहा है.

कब तक जारी होगी MBBS सीट मैट्रिक्स?

नीट यूजी री-एग्जाम का रिजल्ट 20 जुलाई 2026 तक जारी किया जा सकता है और इसके जारी होने के बाद एमबीबीएस में दाखिले की काउंसलिंक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. उम्मीद की जा रही है कि नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा नीट यूजी रिजल्ट की घोषणा करने से पहले ही 15 जुलाई 2026 को MBBS का सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया जाएगा.

बढ़ सकती है MBBS की सीटें

ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस बार NMC द्वारा मेडिकल कॉलेजों से संबंधित नियमों में कुछ ढील दी जा सकती, जिसका सीधा फायदा छात्रों को मिल सकेगा. अलग-अलग राज्यों में नए मेडिकल कॉलेजों को हरी झंडी मिलने और पुराने कॉलेजों में क्षमता बढ़ाए जाने से इस साल लगभग 11,000 से ज्यादा MBBS सीटें शामिल हो सकती हैं. इस तरह से स्टूडेंट्स के लिए मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिलने की संभावना बढ़ सकती है. वर्तमान में पूरे देश में MBBS की कुल 1.29 लाख सीटें हैं, अगर सीटों में बढ़ोतरी की गई तो उम्मीद के अनुसार कुल 1.40 लाख तक एमबीबीएस सीटें उपलब्ध हो सकती हैं. 

काउंसलिंग प्रक्रिया होगी आसान

आमतौर पर नीट रिजल्ट के बाद पास हुए उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ा टास्क काउंसलिंग के दौरान होता है. ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा के बीच स्टूडेंट्स उलझ जाते हैं. ऐसे में कई बार सीटें भी खाली रह जाती थीं. अब सरकार की ओर से एक कदम ये उठा जा रहा है कि काउंसलिंग को पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी कर दिया जाएगा. ऑल इंडिया और स्टेट अथॉरिटीज का डेटा एक ही जगह और एक ही लिंक से ऑनलाइन प्राप्त हो सकेगा जिससे सीटों की बर्बादी नहीं होगी और स्टूडेंट्स के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया आसान हो सकेगी.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*