अरिजीत सिंह के गाने संग PM Modi ने शेयर की नई इंस्टा रील, जानें 15 अगस्त के लिए क्या दिया संदेश?

अरिजीत सिंह के गाने संग PM Modi ने शेयर की नई इंस्टा रील, जानें 15 अगस्त के लिए क्या दिया संदेश?

देश 15 अगस्त को अपनी आजादी का पर्व मनाने जा रहा है. स्वतंत्रता दिवस के इस पावन और गौरवशाली अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के नाम एक विशेष संदेश जारी कर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने और राष्ट्रभक्ति के इस उत्सव को अभूतपूर्व उत्साह के साथ मनाने की अपील की है. 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में देशवासियों से आह्वान किया कि इस स्वतंत्रता दिवस पर हर नागरिक भारत की आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा फहराए, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करें और ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय संकल्प को मजबूत करे.

पीएम मोदी ने इंस्टा रील में क्या कहा?

पीएम मोदी इंस्टा रील में कह रहे हैं कि ’15 अगस्त को आन बान शान से मनाएं.  स्वंत्रता सेनासियों को श्रद्धांजलि दें. विकसित भआरत का संकल्प लें. हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा,  हर मन तिरंगाआइए हर घर पर तिरंगा लहराइए….भारत मात की जय..’

अरिजीत सिंह ने गाया है ‘लहरा दो’ 

पीएम मोदी की नई इंस्टाग्राम रील के बैकग्राउंड में देशभक्ति गाना ‘लहरा दो’ बज रहा है, जो 2021 में आई हिंदी फिल्म ’83’ का है, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है. संगीतकार प्रीतम चक्रबोर्ती हैं और बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं. 

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*