रामपुर में आजम खां के जौहर विश्व विद्यालय पर बुधवार सुबह ईडी की टीम ने छापामारी की कार्रवाई की. ईडी की टीम सुबह लगभग सात बजे पहुंची. टीम सभी दस्तावेजों को खंगाल रही है. ईडी 11 संदिग्ध फर्मों का रिकॉर्ड तलाश रही है. ये कार्रवाई मनी लॉड्रिंग मामले में की जा रही है.
बता दें कि कुछ दिन पहले ईडी ने स्थानीय पुलिस से आजम के आपराधिक इतिहास का ब्योरा मांगा था. पुलिस ने जानकारी उपलब्ध नहीं कराई तो टीम खुद ही पहुंच गई और दस्तावेजों को खंगाल रही है.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी की यह रेड ‘प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ (PMLA) के तहत की जा रही है. जांच एजेंसी की टीमें आजम खान के वित्तीय लेन-देन, वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध फंडिंग की जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई कर रही हैं.
क्या है जौहर यूनिवर्सिटी का मामला?
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से जौहर यूनिवर्सिटी सुर्खियों में है और इसका मामला कानूनी पेच में फंसा है. यूनिवर्सिटी पर कथित अनियमितताओं के कारण इसकी 40 में से 38 इमारतों को गिराए जाने का खतरा मंडरा रहा है, हालांकि, इस पर कोर्ट ने रोक लगा दी है. मुरादाबाद कमिश्नर कोर्ट ने यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को गिराने के रामपुर विकास प्राधिकरण यानी RDA के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है. कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को होने वाली है.
Bureau Report
Leave a Reply