‘आवारापन 2’ के बाद फिर एक्शन अवतार में लौटेंगे इमरान हाशमी, खोला अगली फिल्म का राज; 20 साल बाद लौटेगी सुपरहिट तिकड़ी

'आवारापन 2' के बाद फिर एक्शन अवतार में लौटेंगे इमरान हाशमी, खोला अगली फिल्म का राज; 20 साल बाद लौटेगी सुपरहिट तिकड़ी

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ धमाल मचा रही है. फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसके चलते फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है और जल्द ही 100 करोड़ के करीब पहुंचने वाली है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का क्लैश सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से हुआ और ‘आवारापन 2’ ने उसे पीछे छोड़ दिया है. इस बीच इमरान ने अपनी दूसरी फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. आइए आपको बताते हैं इस अपकमिंग फिल्म के बारे में.

रोमांस के बाद अब इमरान हाशमी दमदार एक्शन थ्रिलर में नजर आने वाले हैं. एक्टर की नई फिल्म का नाम ‘गनमास्टर जी9’ है. इस फिल्म में इमरान के साथ एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना नजर आएंगे. फिल्म के डायरेक्टर आदित्य दत्त और संगीतकार हिमेश रेशमिया हैं. कुल मिलाकर इन तीनों की तिकड़ी लगभग दो दशक बाद एक साथ नजर आने वाली है. यह तिकड़ी पहले भी कई हिट गाने और फिल्में दे चुकी है.

कब रिलीज होगी एक्शन थ्रिलर फिल्म?

फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ की जानकारी एक्टर इमरान हाशमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस को दी है. उन्होंने एक आधिकारिक पोस्ट शेयर किया है. फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट, संगीता अहीर और हुनर मुकुट ने किया है. सिनेमाघरों में फिल्म 27 नवंबर 2026 को दस्तक देगी.

फिल्म की स्टार कास्ट में कौन-कौन शामिल?

इस फिल्म में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और उनके अपोजिट जेनेलिया डिसूजा फीमेल लीड रोल निभा रही हैं. इनके अलावा अपारशक्ति खुराना भी एक अहम किरदार में दिखाई देंगे. फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट, संगीता अहीर और हुनर मुकुट ने किया है.

इमरान और हिमेश की जोड़ी क्यों है खास?

इस फिल्म की सबसे बड़ी चर्चा इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया का दोबारा साथ आना है. कई सालों बाद यह हिट जोड़ी फिर से साथ काम कर रही है, जहां फिल्म का संगीत हिमेश ने दिया है. इससे पहले ‘आशिक बनाया आपने’ और ‘अक्सर’ जैसी फिल्मों में इस जोड़ी ने संगीत की दुनिया में तहलका मचा दिया था.

कितना हुआ ‘आवारापन 2’ का कलेक्शन

वहीं, इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ की बात करें तो ये बॉक्स ऑफिस पर 14 अगस्त को रिलीज हुई है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, तीन दिनों में फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट 81.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और ग्रॉस कलेक्शन 98.10 करोड़ रुपये कर लिया है. यानी दुनियाभर में फिल्म ने 110.10 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*