बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का रक्षाबंधन वाला नया विज्ञापन इन दिनों सोशल मीडिया पर भारी चर्चा और विवाद में आ गया है. एक नामी ज्वेलरी ब्रांड के लिए शूट किए गए इस ऐड में कृति के कपड़ों को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई थी. कृति ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए अपनी बात रखी थी, लेकिन विवाद बढ़ता देख अब ब्रांड ने बड़ा फैसला लिया. ब्रांड ने जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस पूरे कैंपेन को सभी प्लेटफॉर्म्स से हटाने का फैसला कर दिया है, जिसके बाद अब मामला ठड़ा होता दिख रहा है.
इस विज्ञापन में कृति सेनन ने ऑफ-व्हाइट कलर का एक खास आउटफिट पहना था, जिसमें ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट शामिल थी. सोशल मीडिया पर कई लोगों को इंडियन ट्रेडिशनल फेस्टिवल के मौके पर उनका ये बोल्ड अंदाज रास नहीं आया. लोगों का कहना था कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र और फैमिली फेस्टिवल पर इस तरह के कपड़े पहनना हमारी भारतीय परंपरा और संस्कृति के हिसाब से बिल्कुल ठीक नहीं है. इसके बाद से ही एक्ट्रेस और ब्रांड दोनों को ऑनलाइन काफी ट्रोल किया जाने लगा था.
ब्रांड ने मांगी माफी और हटाया विज्ञापन
दिन पर दिन ये विवाद बढ़ता जा रहा था, जिसको देखते हुए ब्रांड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया. ब्रांड ने साफ किया कि वे भारतीय संस्कृति, रीति-रिवाजों और त्योहारों का दिल से सम्मान करते हैं. उनका मकसद इस बार परिवार के साथ-साथ पालतू जानवरों को भी त्योहार की खुशियों में शामिल करना था. ब्रांड ने आगे कहा कि अगर उनके इस विज्ञापन से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो इसके लिए उन्हें बेहद खेद है और सम्मान स्वरूप वे इसे पूरी तरह वापस ले रहे हैं.
कृति सेनन का ट्रोलर्स को करारा जवाब
ब्रांड की ओर से विज्ञापन हटाए जाने से एक दिन पहले कृति सेनन ने ट्रोलर्स को आड़े हाथों लेते हुए एक पोस्ट शेयर की थी, जो खूब वायरल भी हुई थी. पोस्ट में कृति ने लिखा था कि किसी भी त्योहार की असली पहचान हमारे कपड़ों से नहीं, बल्कि हमारे दिल के इमोशन और परंपरा के लिए सम्मान से होती है. उन्होंने बताया कि वे और उनकी बहन आपस में राखी बांधती हैं और एक-दूसरे की रक्षा का वादा करती हैं. कृति के मुताबिक उनके लिए रक्षाबंधन का मतलब सुरक्षा का बंधन है, जो उनके पेट्स तक भी जाता है.
नेकलाइन्स से तय नहीं होती संस्कृति
कृति ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए समाज की सोच पर भी कड़ा सवाल भी उठाया. उन्होंने लिखा कि आखिर हम महिलाओं को ये बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं? समय के साथ एथनिक फैशन में बहुत बदलाव आया है, लेकिन आज भी एक महिला के संस्कारों को सिर्फ उसके कपड़ों के आधार पर ही आंका जाता है. एक्ट्रेस ने जोर देकर कहा कि हमारी संस्कृति, संस्कार और परंपराएं इंसान के दिल में बसती हैं, किसी महिला के कपड़ों की नेकलाइन में नहीं, जिससे उनसे फैंस एग्री कर रहे हैं.
कंगना रनौत का कृति पर तीखा तंज
इस पूरे विवाद पर कंगना रनौत ने भी कृति सेनन के कपड़ों पर तंज कसा. कंगना ने लिखा, ‘आज की महिला ग्लोबल है और हमारे पास कॉकटेल ड्रेस से लेकर साड़ी-लहंगा तक हर तरह के कपड़ों का ऑप्शन मौजूद है. ये सब बहुत अच्छी बात है, लेकिन हमें अपनी एक सीमा भी तय करनी चाहिए’. कंगना ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब इतने सारे बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं, तो कोई अपने भाई को राखी बांधते समय ऐसे रिवीलिंग कपड़े या अंडरगारमेंट्स जैसा पहनावा क्यों चुनेगा? जबकि राहुल गांधी ने कृति का सपोर्ट किया.
Bureau Report
Leave a Reply