टीचर ने डांटा, थप्पड़ मारा… मैडम की गोद में ही बेसुध होकर गिरा 6 साल का मासूम, फिर हो गई मौत

टीचर ने डांटा, थप्पड़ मारा… मैडम की गोद में ही बेसुध होकर गिरा 6 साल का मासूम, फिर हो गई मौत

आंध्र प्रदेश के लिटिल गार्डन स्कूल में 6 साल के मासूम की क्लास के अंदर टीचर की गोद में मौत हो गई. एलकेजी में पढ़ने वाले इस फूल से बच्चे ने अनपा होमवर्क पूरा नहीं किया था. इससे नाराज महिला शिक्षिका ने उसे पहले डांटा और फिर तुरंत ही गाल में चांटा जड़ दिया. इस घटनाक्रम का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि मैडम के चांट लगाने के चंद सेकंड बाद वो बच्चा अचानक उनके ऊपर गिर जाता है.

मासूम मना करता रहा…


वनटाउन इलाके लिटिल गार्डन स्कूल की शिक्षक जब तक कुछ समझ पाती, बहुत देर हो चुकी थी. हालांकि टीचर ने पहले उसे संभालने की कोशिश भी की लेकिन बच्चा अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाया. उसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया. यानी जिस तरह से एक मासूम बच्चे की मौत हुई. वो ना सिर्फ हैरान करती है बल्कि परिजनों को परेशान भी करती है. क्योंकि लिटिल गार्डन स्कूल में लगे सीसीटीवी में दिख रहा है कि महिला टीचर बच्चे के कपडे पकड़कर झकझोरती है.

जबकि बच्चा हाथ हिलाकर महिला टीचर को रुकने के लिए बोलता है. लेकिन महिला टीचर सजा देने के चक्कर में बच्चे की अपील की अनदेखी कर बैठी. उसने बच्चे पर फौरन हाथ उठा दिया. थप्पड़ पड़ते ही मासूम बच्चा मैडम के ऊपर गिर पड़ा. बच्चे को किंग जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया यानी बच्चे ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया था. 

बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत की सही वजह सामने आ सके. परिवार और रिश्तेदारों ने नारेबाजी करते हुए दोषी टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका ये भी कहना है कि इस स्कूल में स्कूल में दूसरे बच्चों के साथ भी मारपीट की जाती थी. शिकायत पर स्कूल मैनेजमेंट ने ध्यान नहीं दिया, उनकी लापरवाही ने एक घर का चिराग बुझा दिया. 

हार्ट अटैक से बच्चे की मौत!

मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार का आरोप है कि स्कूल की CCTV फुटेज में शिक्षक बच्चे को डंडे से मारते हुए दिखाई दे रही हैं और इसके कुछ ही देर बाद बच्चा उनकी गोद में गिर गया. वहीं बच्चे के पिता ने कहा कि बेटे को पहले से कोई बीमारी नहीं थी और बीती रात भी वो सामान्य रूप से खेल रहा था.

ऐसे में गंभीर सवाल उठ रहा है कि क्या स्कूल में बच्चों के साथ ऐसा बर्ताव ठीक है? जो बच्चे की जिंदगी पर भारी पड़ जाए. शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि इस बच्चे की मौत अचानक आए हार्ट अटैक से हुई है. शिक्षा विभाग ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक बताते हुए कहा है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच के आदेश दे दिए हैं. कमेटी में विशाखापत्तनम के रीजनल जॉइंट डायरेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी और राजस्व मंडल अधिकारी शामिल हैं. वहीं पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*