ट्रेन में कुत्ते को मिली VIP सीट, ‘डोगेश भाई’ के लिए पैसेंजर ने भी छोड़ी जगह! Video ने जीत लिया दिल

ट्रेन में कुत्ते को मिली VIP सीट, 'डोगेश भाई' के लिए पैसेंजर ने भी छोड़ी जगह! Video ने जीत लिया दिल

मुंबई की लोकल ट्रेन और उसकी भयंकर भीड़ के बारे में कौन नहीं जानता. ऑफिस टाइम यानी पीक ऑवर के दौरान मुंबई लोकल में एक इंच खड़े होने की जगह मिल जाना भी किसी जंग जीतने जैसा होता है. लेकिन जरा सोचिए, इसी खचाखच भरी ट्रेन में अगर यात्रियों को सीट पर एक कुत्ता आराम से सोता हुआ मिल जाए तो क्या होगा? आमतौर पर लोग उसे भगाकर खुद बैठ जाएंगे, लेकिन मुंबईकरों ने ऐसा बिल्कुल नहीं किया. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही भावुक और मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जहां यात्रियों ने ‘डोगेश भाई’ की नींद में खलल न डालते हुए खुद खड़े रहकर सफर करना बेहतर समझा.

यह पूरा वाकया मुंबई की एक लोकल ट्रेन का है. इंस्टाग्राम पर करन भानुशाली नाम के यूजर द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन का डिब्बा यात्रियों से पूरी तरह भरा हुआ है. भीड़ इतनी है कि लोगों को सीधे खड़े रहने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है. लेकिन इस सब के बीच एक कुत्ता बर्थ पर बड़े मजे से पैर फैलाकर सो रहा है. हैरानी की बात यह है कि किसी भी यात्री ने उस कुत्ते को भगाने या उठाने की कोशिश नहीं की.

‘यही वजह है कि मुंबई मेरे दिल के करीब है’

वीडियो शेयर करने वाले यूजर करन भानुशाली ने क्लिप पर एक बेहद खूबसूरत टेक्स्ट मैसेज भी लिखा है. उन्होंने लिखा, “यही वजह है कि मुंबई मेरे दिल में बसती है. पीक रश ऑवर का समय होने और लोकल ट्रेन के पूरी तरह पैक होने के बावजूद, एक भी शख्स ने इस सोते हुए डॉगी को नहीं जगाया. हर किसी ने चुपचाप खुद को एडजस्ट किया, पास में खड़े रहे और उसे अपनी शांतिपूर्ण नींद पूरी करने दी. ‘स्पिरिट ऑफ मुंबई’ सिर्फ एक जुमला नहीं है, यह दयालुता के इन छोटे-छोटे कामों में झलकती है.”

इंटरनेट पर मिला ‘फर्स्ट क्लास पैसेंजर’ का दर्जा

करन ने इस वीडियो को एक मजेदार कैप्शन के साथ पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “रश ऑवर में भी मुंबईकर जानते हैं कि ‘डोगेश भाई’ को डिस्टर्ब नहीं करना है. इस VIP पैसेंजर के लिए फर्स्ट क्लास ट्रीटमेंट!” वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. लोग यात्रियों के इस रवैये और दयालुता की खूब तारीफ कर रहे हैं. अमूमन भागदौड़ और धक्का-मुक्की के लिए जानी जाने वाली मुंबई लोकल से आया यह वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है.

‘डोगेश भाई’ पर आ रहे मजेदार कमेंट्स

इस वायरल क्लिप पर यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शंस आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “डॉगी को सोने के लिए दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह मिल गई है.” दूसरे यूजर ने लिखा, “इतना रश ऑवर होने के बावजूद जीरो डिस्टर्बेंस, कमाल है.” वहीं एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “VIP पैसेंजर को सीट में प्रायरिटी मिली है, डोगेश भाई तो फर्स्ट क्लास में ट्रैवल कर रहे हैं.” सोशल मीडिया पर लोग लगातार इसे शेयर कर रहे हैं.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*