‘तुम्हारे बाप भी नहीं रोक सकते…’, तेलंगाना में मंत्री की बेटी ने ही दे डाली सीएम रेवंत रेड्डी को चुनौती

'तुम्हारे बाप भी नहीं रोक सकते...', तेलंगाना में मंत्री की बेटी ने ही दे डाली सीएम रेवंत रेड्डी को चुनौती

तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार में मंत्री कोंडा सुरेखा की बेटी कोंडा सुष्मिता ने मुख्यमंत्री को खुली चुनौती दी है. पारकल में बुधवार को सुष्मिता ने न केवल मौजूदा विधायक रेवूरी प्रकाश रेड्डी के लिए रेवंत रेड्डी के समर्थन को चुनौती दी, बल्कि उनके अधिकार पर भी सवाल उठाए.सुष्मिता की बातें टिकट को लेकर होने वाले आम झगड़े से कहीं आगे की हैं. मौजूदा विधायक को मुख्यमंत्री का सार्वजनिक समर्थन मिलने पर उन्होंने कहा,’दो साल का इंतजार क्यों? उनसे अभी इस्तीफा देने को कहिए. उनसे कहिए कि इस्तीफा दें और चुनाव लड़ें.’इसके बाद उन्होंने ऐलान किया,’चाहे आप आएं, आपके पिता आएं या आपके दादा आएं, पारकल की विधायक मैं ही बनूंगी.’

तेलंगाना कांग्रेस ने जताई आपत्ति


उनके इस बयान के बाद तेलंगाना कांग्रेस आलाकमान और तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस (TPCC) की अनुशासन कमेटी की त्योरियां चढ़ गई हैं. TPCC के साथ-साथ अनुशासन कमेटी के चेयरमैन मल्लू रवि ने सुष्मिता के बयान पर आपत्ति जताई और मंत्री से उनकी बेटी के बयान पर सफाई मांगने का फैसला किया है. मल्लू रवि ने कहा, ‘पार्टी की अनुशासन कमेटी ने इस मामले का संज्ञान लिया है और वह सुष्मिता के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की तैयारी कर रही है.’ रवि ने सुष्मिता के बयान की निंदा करते हुए कहा कि इससे मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है. 

वहीं, AICC तेलंगाना की इंचार्ज मीनाक्षी नटराजन ने भी इस मामले की जानकारी लेकर TPCC प्रेसिडेंट बी महेश कुमार गौड़ से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

कैसे खड़ा हुआ विवाद?

विवाद उस वक्त खड़ा हुआ, जब सुष्मिता ने अपनी मां कोंडा सुरेखा के जन्मदिन पर आपत्तिजनक बयान दिया.वारंगल जिले के गीसुगोंडा में उनके समर्थकों ने समारोह का आयोजन किया था. यहां सुष्मिता ने कहा कि वह पारकल क्षेत्र से आगामी चुनाव लड़ना चाहती हैं और अगर पार्टी आलाकमान उनको टिकट नहीं देता है तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी. उनका यह बयान सीएम रेवंत रेड्डी के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के पारकल से मौजूदा विधायक रेवूरी प्रकाश रेड्डी ही अगले चुनाव में इस सीट से खड़े होंगे. 

सुष्मिता ने आरोप लगाया कि सीएम के भाई कई डील्स में शामिल हैं और दावा किया कि रेवंत रेड्डी का बर्ताव सीएम बनने के बाद बदल गया है. उन्होंने सीएम पर कई आरोप लगाए और सवाल उठाए कि किसने उनको यह अधिकार दिया कि मुझे टिकट देने से इनकार करें.

सुष्मिता ने इससे पहले सीएम पर कई गंभीर बयान दिए थे.  लेकिन यह मुद्दा उस वक्त सुलझ गया था, जब उनके पिता और पूर्व एमएलसी कोंडा मुरली ने सफाई देकर बेटी की तरफ से माफी मांग ली थी.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*