मंगलवार (04 अगस्त) को फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में टर्बुलेंस की जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि यह टर्बुलेंस काफी बड़ा था और इस कारण विमान के छत पर क्रैक भी आ गया. इस टर्बुलेंस के कारण 15 से 20 यात्रियों के घायल होने की खबर सामने आई है.
दरअसल, एअर इंडिया का विमान AI2379 फुकेट से दिल्ली आ रहा था, इसी दौरान बीच हवा में फ्लाइट एक बड़े टर्बुलेंस में फंस गई, जिसके बाद यात्रियों हड़कंप मच गया. इस घटना की जानकारी एयरलाइन की ओर से दी गई है.टर्बुलेंस के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को सुरक्षित उतारा गया है.
यात्रियों ने सुनाई आपबीती
विमान के सुरक्षित लैंडिग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली. इस टर्बुलेंस में 15 से 20 लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस घटना में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, तो कुछ को मामूली चोटें आई हैं.
जानकारी के अनुसार, इस घटना में घायलों को सिर और हाथ में चोटें आई हैं, तो कुछ को गंभीर और अंदरुनी चोटें आई हैं. कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि सबसे पहले घायल यात्रियों को एयरपोर्ट पर बने अस्पताल में लाया गया और फिर दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यात्रियों ने सुनाई आपबीती
भले ही एअर इंडिया की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि यात्रियों को मामूल चोटें आई हैं, लेकिन यात्रियों ने खुद इस घटना की आपबीती सुनाई है. एक यात्री ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि टर्बुलेंस के दौरान हालात एकदम डरावने हो गए थे. इस घटना में कई लोगों को गहरी चोटें आई हैं, गनीमत रही कि हम सभी सुरक्षित लैंड कर गए.
एयरलाइन के खिलाफ लेंगे एक्शन
दिल्ली में लैंडिंग के बाद एक यात्री ने कहा कि उड़ान भरे हुए डेढ़ घंटा हो चुका था, सुबह का समय था. उन्होंने बताया कि टर्बुलेंस के कारण 15-20 यात्री घायल हो गए. विमान में 100 से ज्यादा लोग थे. 70 से 80% लोग घायल हुए. हम एयर इंडिया के खिलाफ जरूर कार्रवाई करेंगे.
एअर इंडिया ने जारी किया बयान
वहीं, इस घटना को लेकर एअर इंडिया ने एक बयान जारी किया है. एयरलाइन कंपनी ने बताया कि 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI2379 को उड़ान के दौरान कुछ समय के लिए टर्बुलेंस (हवा के झटकों) का सामना करना पड़ा, जिससे विमान की ऊंचाई में अचानक थोड़ा बदलाव आया. विमान दिल्ली में सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्री व क्रू सदस्य सुरक्षित बाहर आ गए.
बयान में आगे कहा गया कि अभी तक किसी को गंभीर चोट नहीं आई है, जिन कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं और जिन्हें मेडिकल जांच की जरूरत है, उन्हें एहतियात के तौर पर जांच और देखभाल के लिए एअर इंडिया की एयरपोर्ट टीम और मेडिकल स्टाफ द्वारा एयरपोर्ट पर ही मेडिकल सुविधा केंद्र ले जाया गया है. भले ही कंपनी की ओर से कहा गया कि यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन यात्रियों की आपबीती से दृश्य कुछ और ही दिखता है.
Bureau Report
Leave a Reply