₹99 लाख फीस, 2 लाख विदेशियों को ‘देश निकाला’ के बाद ट्रंप का एक और बड़ा फैसला, पूरी दुनिया में रोका US वीज़ा इंटरव्यू

₹99 लाख फीस, 2 लाख विदेशियों को 'देश निकाला' के बाद ट्रंप का एक और बड़ा फैसला, पूरी दुनिया में रोका US वीज़ा इंटरव्यू

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में वीजा नियमों को काफी सख्त और महंगा कर दिया है. H1B वीजा फीस बढ़ाने से लेकर 2 लाख B1-B2 वीजा कैंसिलेशन की तैयारी के बीच अब अमेरिका वीजा इंटरव्यू पर अनिश्चितकालीन तक के लिए रोक लगा दी है.

वीजा पर अमेरिका का बड़ा फैसला 

ट्रंप प्रशासन ने दुनियाभर में अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन करने वाले लोगों के अप्वाइंटमेंट , इंटरव्यू पर रोक लगा दी है. सख्च इमिग्रेशन कार्रवाई करते हुए ट्रंप ने वीजा इंटरव्यू को अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया है. रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से वीजा आवेदकों को ईमेल भेजा जा रहा है. अमेरिकी दूतावासों में इंटरव्यू की तारीख तय कर चुके लोगों को ईमेल भेजकर बताया जा रहा है कि उनके अपॉइंटमेंट की तारीख बदल दी गई है. नई तारीख के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है.   

अमेरिका ने कहा है कि सभी अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया गया है , जिसमें वीजा अपॉइंटमेंट में बदलाव किया जाएगा. हालांकि  ट्रेनिंग की अवधि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. इस ट्रेनिंग में वीजा आवेदकों की जांच बेहतर ढंग से करने की ट्रेनिंग दी जाएगी. 

भारतीय पर इसका कितना असर 

इस ट्रेनिंग की टाइमिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि अमेरिका ने हाल ही में वीजा नियमों में कई बड़े बदलाव किए हैं.  नए फैसले से भारतीयों पर भी असर होगा. भारतीय आवेदकों के इमिग्रेंट या नॉन-इमिग्रेंट वीजा इंटरव्यू रद्द हो गए हैं. इन्हें अब आगे बढ़ाया जाएगा. अमेरिका की ओर से ये भी साफ नहीं कियागया है कि वीजा इंटरव्यू पर रोक कितने समय तक चलेगी. ऐसे में जो भारतीय अपने परिवार से मिलने, या नौकरी के आधार पर ग्रीन कार्ड के लिए वीजा का इंतजार कर रहे हैं, उनका मामला अटक जाएगा. बता दें कि  सबसे ज्यादा 71 फीसदी भारतीय H-1B वीजा के लिए आवेदन करते हैं.  

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*