Delhi के बुराड़ी में सूटकेस में मिली लड़की की लाश, प्रेम प्रसंग के शक में चचेरे भाई ने की हत्या

Delhi के बुराड़ी में सूटकेस में मिली लड़की की लाश, प्रेम प्रसंग के शक में चचेरे भाई ने की हत्या

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी थाना इलाके में सूटकेस के अंदर युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस के मुताबिक हत्या का शक किसी बाहरी शख्स पर नहीं, बल्कि मृतका के चचेरे भाई पर है. आरोपी ने कथित तौर पर प्रेम प्रसंग के शक में अपनी बहन की हत्या की और शव को सूटकेस में बंद कर अजीत विहार की गली नंबर-1 के एक डार्क स्पॉट पर फेंक दिया.

बुराड़ी इलाके के अजीत विहार में सूटकेस में युवती का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि आरोपी चचेरा भाई युवती की हत्या करने के बाद शव को सूटकेस में बंद कर यहां डंप करने पहुंचा था. मामले में पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली, जब बाहरी उत्तरी दिल्ली इलाके में चेकिंग के दौरान एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ की. पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर अपनी बहन की हत्या करने की बात कबूल कर ली.

इसके बाद पुलिस ने आरोपी अविनाश को हिरासत में लिया और उसकी निशानदेही पर बुराड़ी के अजीत विहार इलाके में पहुंची. जहां एक डार्क स्पॉट से सूटकेस बरामद किया गया. सूटकेस खोलने पर उसके अंदर युवती का शव मिला. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आरोपी को अपनी बहन के प्रेम प्रसंग का शक था. इसी शक के चलते उसने कथित तौर पर वारदात को अंजाम दिया. हालांकि हत्या की पूरी वजह, वारदात का तरीका और आरोपी ने अकेले इस वारदात को अंजाम दिया या नहीं, इसकी जांच पुलिस कर रही है.

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर हत्या से जुड़े तमाम पहलुओं को खंगाल रही है. बुराड़ी में सूटकेस से युवती का शव और चचेरे भाई की गिरफ्तारी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अब पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि हत्या की असल वजह क्या थी और इस खौफनाक वारदात के पीछे कोई और भी शामिल था या नहीं.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*