Gold Rate: ₹1.64 लाख पर पहुंचा सोना, क्या फिर तोड़ेगा महंगाई का रिकॉर्ड ? चांदी में आज अचानक से तेज गिरावट

Gold Rate: ₹1.64 लाख पर पहुंचा सोना, क्या फिर तोड़ेगा महंगाई का रिकॉर्ड ? चांदी में आज अचानक से तेज गिरावट

धनतेरस, दिवाली जैसे बड़े त्योहारों से पहले सोने की कीमत में फिर से बड़ी तेजी लौट आई है. सोने के दाम ने बीते एक हफ्ते में 1.64 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर लिया है. वैश्विक बाजार में गोल्ड के रेट 4600 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच चुकी है. MCX पर आज गोल्ड ने शुरुआती कारोबार में ही 1447 रुपये की बढ़त हासिल कर ली. घरेलू सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोना 1.60 लाख को पार कर चुका है. सोने की कीमत 3 महीनों ने उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है. अब सबके दिमाग में यही सवाल है कि क्या सोना साल 2025 के रिकॉर्ड तो फिर से तोड़ देगा?

कितना महंगा हुआ सोना ? 


सोने की कीमत ग्लोबल मार्केट में तीन महीनों के हाई पर पहुंच चकी है.  सोमवार, 24 अगस्त को कॉमैक्स गोल्ड की कीमत 40 डॉलर के तेजी के साथ 4,655.93 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. MCX पर गोल्ड की कीमत में सबसे बड़ी तेजी देखने को मिली है. 24 अगस्त को MCX पर गोल्ड की कीमत 1.64 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. अगर इसकी तुलना 29 जनवरी 2026 के रेट से करें, जबकि सोना अपने ऑल टाइम हाई पर था. 10 ग्राम गोल्ड की 1.79 लाख रुपये पर पहुंच गई थी. यानी सोना अपने ऑल टाइम हाई से सिर्फ  15000 रुपये पीछे रह गया है.  

सोना महंगा, लेकिन चांदी की कीमत फिसली  

सोने के दाम में जहां बड़ी तेजी देखी जा रही है, तो वहीं चांदी के दाम आज गिरे है. MCX पर सिल्वर की कीमत करीब 160 रुपये की गिरावट के साथ 246521 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है.  अगर भारतीय सर्राफा बाजार की बात करें, तो 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट शुद्धता वाले सोने की आज की कीमत में तेजी लौटी है. 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना एक झटके में 3104 रुपये चढ़ गया है. चांदी की कीमत 1944 रुपये फिसल गई. शुक्रवार को आखिरी कारोबारी हफ्ते के दिन चांदी की कीमत 244389 रुपये पर पहुंच गई थी.  इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की रेटलिस्ट के मुताबिक आज कैरेट के हिसाब से गोल्ड की कीमत कुछ इस तरह से हैं.  

24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 162603 रुपये प्रति 10 ग्राम.  
22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 148944 रुपये प्रति 10 ग्राम. 
18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 121952 रुपये प्रति 10 ग्राम. 
14 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 95123 रुपये प्रति 10 ग्राम.
1 किलो चांदी की कीमत आज 246333 रुपये पर पहुंच गई है.  

सोने के दाम में अचानक इतनी तेजी क्यों लौटी है ? 

सोने की कीमत में उठापटक पर कई फैक्टर्स काम करते हैं. डॉलर बॉन्ड, अमेरिका अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल, कच्चे तेल की कीमत, जियोपॉलिटिक तनाव का असर सोने के दाम पर पड़ता है. सोने की कीमत में इस बार लौटी तेजी के पीछे सबसे बड़ा फैक्टर अमेरिका का 40 ट्रिलियन डॉलर का भारी भरकम कर्ज, कमजोर डॉलर बॉन्ड और अमेरिका में महंगाई के आंकड़े सबसे बड़ी वजह है.  अमेरिकी ट्रेजरी ने 10 से 30 साल वाले सरकारी बॉन्ड की लिक्विडिटी सपोर्ट करने के लिए बायबैक का साइज दोगुना करने की घोषणा की है. वहीं अमेरिकी डॉलर की कमजोरी के चलते निवेशकों ने एक बार फिर से सेफ हैवन के तौर पर सोने में निवेश बढ़ाना शुरू कर दिया है. बढ़ती मांग और निवेश के साथ-साथ सेंट्रल बैंक की ओर से लगातार की जा रही खरीदारी ने सोने की कीमतों को बढ़ा दिया है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट की माने, तो 89 फीसदी केंद्रीय बैंक अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ाने में जुटे हैं.  

दीवाली से पहले सोने की कीमत 

ब्रोकरेज फर्म UBS  के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने की कीमत में और तेजी आ सकती है, अगले एक साल में सोना 5,400 डॉलर प्रति औंस को छू सकता है. जबकि Morgan Stanley का कहना है कि साल 2027 के अंत तक सोना 5000 डॉलर प्रति औंस को पार कर लेगा.   

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*