UP Anganwadi Bharti 2026: 60,000 से ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास को मिलेगी नौकरी; जानें कौन और कैसे कर सकता है अप्लाई

UP Anganwadi Bharti 2026: 60,000 से ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास को मिलेगी नौकरी; जानें कौन और कैसे कर सकता है अप्लाई

क्या आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, लेकिन अभी तक कोई योग्य भर्ती दिखी नहीं है तो शायद उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से निकाली गई आंगनवाड़ी भर्ती आपके काम की साबित हो सकती है. उत्तर प्रदेश में 60 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली गई है. यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 अभियान के तहत 12वीं पास महिला उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका दिया जा रहा है. राज्य के अलग-अलग जिले के आंगनवाड़ी में भर्ती निकली हुई है. 

अगर आप भी सरकारी नौकरी देख रही हैं और उत्तर प्रदेश में रहती हैं तो एक अच्छा मौका है, फटाफट से आवेदन कर सकते हैं. अपने जिले के आंगनवाड़ी में निकली भर्ती कैसे देख सकते हैं और इसके लिए कहां से आवेदन पत्र मिलेगा? आइए यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के बारे में विस्तार से जानते हैं.

UP Anganwadi Recruitment 2026: कौन कर सकता है आवेदन?

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 सिर्फ महिला उम्मीदवारों के लिए जिन्होंने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास की हो. आयु सीमा की गणना 01 जुलाई 2025 के अनुसार की जाएगी. न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए. नियम के मुताबिक आरक्षित श्रेणियों को अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी. जिस जिले के लिए आवेदन कर रहे हैं आवेदक महिला का उसी ग्राम सभा या वार्ड या न्याय पंचायत की स्थानीय निवासी होना जरूरी है.

आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी?

  • 10वीं या 12वीं पास का प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • डिजिटल सिग्नेचर
  • आधार कार्ड
  • एक्टिव मोबाइल फोन नंबर

कैसे चेक करें अपने जिले की आवेदन तिथियां और पदों की संख्या?

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 की प्रक्रिया जिलेवार आयोजित की जा रही है और हर जिले में आवेदन की लास्ट डेट अलग-अलग है और खाली पदों की संख्या भी अलग है जिसे देखने के लिए योग्य उम्मीदवारों को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के आधिकारिक आवेदन पोर्टल upanganwadibharti.in पर जाना होगा.

वहां पर जिलेवार खोज या रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें. अपने क्षेत्र की जानकारी चुनें और फिर वहां पर कुल रिक्त पदों की संख्या देखने के अलावा आवेदन शुरू होने की तिथि और अंतिम तिथि देख सकेंगे. यहां से अपने जिले का आधिकारिक विज्ञापन भी डाउनलोड कर सकते हैं, जहां आवेदन फॉर्म का लिंक मिल जाएगा.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*