कर्नाटक सरकार में मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन का एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद सियासी पारा बढ़ने लगा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बीजेपी के विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. बताया जाता है कि पूरा मामला किसानों से जुड़ी एक बैठक के दौरान का है.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, राज्य के हरिहर क्षेत्र में कुछ किसान भद्रा जलाशय से सिंचाई के लिए पानी छोड़ने की मांग के लिए मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन के पास पहुंचे. किसानों की ओर से मंत्री को बताया गया कि इलाके में पीने के लिए पानी भी नहीं है और मवेशियो के लिए भी पानी कमी है. इसी दौरान किसानों ने कहा स्थानीय विधायक बीपी हरीश की सलाह पर मिलने के लिए आए हैं.
BJP विधायक का नाम सुनते ही भड़के मंत्री
जैसे ही किसानों ने बीजेपी विधायक बीपी हरीश का नाम लिया, इतना सुनते ही मंत्री नाराज हो गए. उन्होंने विधायक के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर दिया. एएस मल्लिकार्जुन ने किसानों से मंत्री को अन्ना (बड़ा भाई) न कहने को को कहा. इतना ही नहीं मल्लिकार्जुन ने किसानों से कहा कि वह विधायक को चप्पल पीटें. मंत्री की यह टिप्पणी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो के सामने आने बाद पूरे राज्य में सियासी पारा हाई है. हालांकि, हम इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करते हैं.
मंत्री पर भड़की बीजेपी
इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी विधायक बीपी हरीश ने मंत्री पर निशाना साधा. हरीश की ओर से कहा गया कि मंत्री को किसानों की समस्याएं सुननी चाहिए थीं, इसके बजाय उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. इसके आगे कहा कि आने वाले समय में लोग इसका जवाब देंगे और सबक सिखाएंगे.
कर्नाटक के बीजेपी अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने भी मंत्री के बयान की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि बीजेपी विधायक बीपी हरीश के खिलाफ राज्य सरकार के मंत्री ने असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया है. विजयेंद्र ने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री ने विधायक के माता-पिता के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की.
ये जनता का अपमान: BJP
कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष विजयेंद्र ने कहा कि मंत्री की ओर से की गई यह टिप्पणी केवल बीजेपी विधायक का अपमान नहीं है, बल्कि यह उनके निर्वाचन क्षेत्र की जनता का अपमान है. आने वाले समय में जनता इस अपमान का बदला लेगी.
Bureau Report
Leave a Reply