आटे में कीड़े, एक्सपायर्ड सामान…सूरत में D-Mart पर नगर निगम का एक्शन, ₹25 हजार का लगा जुर्माना

आटे में कीड़े, एक्सपायर्ड सामान...सूरत में D-Mart पर नगर निगम का एक्शन, ₹25 हजार का लगा जुर्माना

सूरत में D-Mart एक बार फिर विवादों में घिर गया है. सिंगानपोर-कतारगाम इलाके में कॉजवे के पास गाडा सर्कल के नजदीक स्थित D-Mart में खुले आटे में कीड़े मिलने के बाद हड़कंप मच गया. एक जागरूक नागरिक की शिकायत के बाद सूरत नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की. जांच के दौरान खुले आटे में कीड़े पाए गए. इसके अलावा पैक्ड आटे पर एक्सपायरी डेट दर्ज नहीं होने की बात भी सामने आई है. नगर निगम की टीम को जांच के दौरान कुछ अन्य एक्सपायर हो चुके खाद्य सामान भी मिले.

25 हजार रुपये का जुर्माना

D-Mart परिसर में गंदगी मिलने के बाद नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की. निगम की ओर से D-Mart को नोटिस जारी करते हुए 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. कार्रवाई के दौरान कीड़े लगे आटे और एक्सपायर हो चुके अन्य सामान को नष्ट कर दिया गया. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद सूरत में D-Mart में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, एक्सपायरी डेट और साफ-सफाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

पहले भी मिल चुकी थी शिकायत 

सूरत में D-Mart को लेकर खाद्य गुणवत्ता का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी लिंबायत-गोदादरा क्षेत्र स्थित D-Mart में एक ग्राहक ने बादाम के पैकेट में कीड़े मिलने की शिकायत की थी. शिकायत के बाद सूरत नगर निगम की खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्टोर का निरीक्षण किया था और D-Mart पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाते हुए नोटिस जारी किया था. लगातार सामने आ रही ऐसी शिकायतों के बाद D-Mart के खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता, स्वच्छता और स्टोरेज व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

अब सिंगानपोर-कतारगाम के D-Mart में आटे में कीड़े मिलने के बाद एक बार फिर स्टोर की खाद्य गुणवत्ता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*