चुटकटियों में मिलेगा पीएफ का अटका हुआ पैसा ! EPFO का 28 सितंबर को सबसे बड़ा ऐलान

चुटकटियों में मिलेगा पीएफ का अटका हुआ पैसा ! EPFO का 28 सितंबर को सबसे बड़ा ऐलान

सैलरीड कर्मचारियों और पीएफ सब्सक्राइबर्स के लिए काम की खबर सामने आई है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपनी पहल ‘निधि आपके निकट 2.0’ के तहत 28 सितंबर को देशभर में शिविर लगाने जा रहा है. इस कैंप का मकसद पीएफ से जुड़ी शिकायतों और अटके हुए कामों का तुरंत सॉल्यूशन निकालना है. ईपीएफओ (EPFO) अपने लाखों सब्सक्राइबर्स की सहूलियत के लिए लगातार नए कदम उठा रहा है. इसी क्रम में संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि 28 सितंबर 2026 को ‘निधि आपके निकट 2.0’ कार्यक्रम के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा.

इस पहल का मकसद ईपीएफओ की सर्विस और सुविधाओं को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाना है, ताकि उन्हें अपने ही जमा पैसों के लिए ऑफिस के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ें. ईपीएफओ की तरफ से लाखों सब्सक्राइबर्स की सहूलियत के लिए लगातार नए कदम उठाए जा रहे हैं. ‘निधि आपके निकट 2.0’ कैंप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां केवल शिकायतों को दर्ज ही नहीं किया जाएगा, बल्कि उनके त्वरित निस्तारण पर पूरा ध्यान दिया जाएगा. यदि आपकी कोई पीएफ क्लेम से जुड़ी शिकायत लंबे समय से पेंडिंग पड़ी है, तो संबंधित अधिकारी आपके सामने ही फाइल की समीक्षा कर सकते हैं. हालांकि, किसी भी शिकायत का समाधान उसकी प्रकृति और आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा.

कैंप में जाने से पहले जरूर करें ये तैयारी

यदि आप 28 सितंबर को लगने वाले इस शिविर में जाने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ तैयारियां पहले से कर लेना समझदारी होगी. अपने साथ पीएफ खाते से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे यूएएन (UAN) नंबर, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की कॉपी और पुरानी कंपनियों के जॉइनिंग या लीविंग लेटर जरूर लेकर जाएं. इसके अलावा अपनी समस्या से जुड़े पुराने आवेदन या क्लेम रिजेक्शन के प्रमाण की कॉपी भी साथ रखें, ताकि अधिकारी तुरंत आपके मामले को समझ सकें.

EPFO योजनाओं की मिलेगी पूरी जानकारी

इस कैंप में केवल शिकायतों का ही समाधान नहीं होगा, बल्कि ईपीएफओ की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और पेंशन फायदों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी. कर्मचारी और नियोक्ता दोनों ही ईपीएफओ के नियमों, सेवाओं और नई प्रक्रियाओं को आसान भाषा में समझ सकेंगे. इस आउटरीच प्रोग्राम से निश्चित रूप से उन लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जो केवल डिजिटल माध्यमों पर निर्भर नहीं रह पाते हैं.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*