नरकासुर की पहाड़ी से कूदकर मर गया? पत्नी का कत्ल करके फ्रिज में सिर रखने का आरोपी, पुलिस का दावा

नरकासुर की पहाड़ी से कूदकर मर गया? पत्नी का कत्ल करके फ्रिज में सिर रखने का आरोपी, पुलिस का दावा

असम में पत्नी रिया की हत्या करके उसकी लाश ठिकाने की साजिश रच रहे आरोपी पति रामानुज गोस्वामी का राम नाम सत्य हो गया. दावा किया जा रहा है कि पुलिस की पड़ताल के दौरान पहाड़ी से कूदकर उसने अपनी जान दे दी. पुलिस की एक टीम उसका मेडिकल/ब्लड टेस्ट के लिए ले जा रही थी, तभी वो कथित तौर पर नरकासुर पहाड़ियों से कूद गया. बेहद चौंकाने वाला ये घटनाक्रम आज 14 सितंबर को तड़के सुबह करीब 3 बजे सामने आया, जब पुलिस उसे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल ले जा रही थी, उसी दौरान ये कांड हो गया.

गोली से नहीं मारा गया: पुलिस

गोस्वामी की मौत की खबर के बाद ऐसी खबरें आईं कि पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया. उन खबरों को खारिज करते हुए असम पुलिस ने बताया कि गोस्वामी ने हिरासत से भागने की कोशिश में पहाड़ी से छलांग लगा दी थी. इसलिए वह चोट लगने से मरा, ना कि गोली से. पुलिस ने बताया कि उनकी टीम ने उसे गोली नहीं मारी थी. ऊंचाई से गिरने के कारण रामानुज को जानलेवा चोटें आईं, इस वजह से उसकी मौत हो गई. बाद में उसकी बॉडी को रिकवर करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

गोस्वामी पर 3 सितंबर को बशिष्ठपुर के अंजलि गृह स्थित अपने घर में अपनी 25 वर्षीय पत्नी रिया तालुकदार की बेरहमी से हत्या करने का आरोप था. आरोपी ने पत्नी रिया का मर्डर छिपाने के लिए तगड़ी साजिश रची थी. 

बदबू से हुआ था कत्ल का खुलासा

यह भयानक अपराध तब सामने आया जब पड़ोसियों को जोड़े के बंद फ्लैट से बदबू आई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी. थी. रिया के मर्डर के बाद उसने उसका सिर काट फ्रिज में रखकर उसके शव को कुत्तों को खिला देने का प्लान बनाया था.

इस मर्डर की शुरुआती जांच में शुरुआती जांच में माना जा रहा था कि हत्या के आरोपी पति ने आपसी विवाद और अवैध संबंधों के शक में इस वारदात को अंजाम दिया था. जब पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया था तब उसने कहा था कि उसे कोई पछतावा नहीं है. इसलिए वो किसी से भी माफी नहीं मांगेगा.

शुगर डैडी को मार दूंगा

आपको बताते चलें कि मुंबई के श्रद्धा वालकर जैसे जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी पार्टनर ने पत्रकारों के पूछे गए सवाल के जवाब में ये भी कहा था कि जेल से छूटने के बाद वो उस ‘शुगर डैडी’ को मार डालेगा. जब उस व्यक्ति की पहचान बताने के लिए कहा, तो वो इतना भड़क गया कि मीडिया वालों के साथ बदसलूकी करने लगा था. 

गोस्वामी और रिया की शादी को अभी 6 महीने भी नहीं बीते थे. भारतीय समाज में रिश्ते किस कदर कमजोर हो चले हैं, ये मामला इसकी एक छोटी सी बानगी भर है. शादी को सात जन्मों का रिश्ता माना जाता था, लेकिन आजकल शादी सात महीने और सात दिन तक नहीं चल रही. हनीमून के दौरान ही लाइफ पार्टनर का मर्डर होने की खबरों से समाज को शर्मसार कर दिया है.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*